NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष-5 गेंदबाजो पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष-5 गेंदबाजो पर एक नजर 
    दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन खिताब अपने नाम करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष-5 गेंदबाजो पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 12, 2024
    09:22 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की वापसी तय मानी जा रही है।

    साथ ही DC इस सीजन पहली बार IPL की ट्रॉफी भी अपने नाम करना चाहेगी।

    टीम के पास कमाल के गेंदबाज हैं जो किसी भी समय मैच पलट सकते हैं।

    ऐसे में आइए इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

    #1

    अमित मिश्रा

    अमित मिश्रा DC की टीम से पहली बार साल 2008 में जुड़े थे। वह आखिरी बार इस फ्रेंचाइजी के लिए 2021 में खेलते हुए नजर आए थे।

    अमित इस टीम के लिए 103 मैच खेले, इस दौरान उन्होंने 23.93 की औसत और 7.37 की इकॉनमी रेट से 110 विकेट लिए।

    वह DC के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था।

    #2

    कगिसो रबाडा

    साल 2017 से 2021 तक DC की टीम का हिस्सा रहे कगिसो रबाडा ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 50 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 20.52 की उम्दा औसत के साथ 76 विकेट लिए हैं।

    वह 4 बार इस टीम के लिए 4 विकेट हॉल ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 विकेट का रहा है।

    DC के लिए विकेट लेने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं। अभी यह खिलाड़ी पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलता है।

    #3

    एनरिक नॉर्खिया

    एनरिक नॉर्खिया DC के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक इस फ्रेंचाइजी के लिए 40 मुकाबले खेले हैं।

    इस दौरान उन्होंने 24.15 की औसत से 53 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.32 की रही है।

    दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/33 विकेट का रहा है।

    चोटिल होने के कारण यह खिलाड़ी कई मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

    #4

    मोर्ने मोर्कल

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल साल 2011 से 2013 तक DC की टीम का हिस्सा रहे। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।

    वह इस टीम के लिए 41 मुकाबले खेले और इसकी 40 पारियों में 23.31 की औसत से 51 विकेट लेने में सफल रहे। उनकी इकॉनमी रेट इस टीम के लिए 7.52 की रही थी।

    मोर्कल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस टीम के लिए 4/20 विकेट का रहा था।

    #5

    अक्षर पटेल

    DC के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने भी इस टीम के लिए 51 विकेट लिए हैं। वह साल 2019 में इस फ्रेंचाइजी से जुड़े थे।

    DC के लिए खेलते हुए अक्षर की गेंदबाजी औसत 32.47 की रही है। उन्होंने 7.52 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। वह 1 बार भी इस टीम के लिए 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/21 विकेट का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली कैपिटल्स
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    करण जौहर जब पहली बार कैमरे के सामने आए, 36 साल पहले शुरू हुआ था सफर करण जौहर
    IPL 2025: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग
    #NewsBytesExplainer: कितना खतरनाक है कोरोना वायरस का NB.1.8.1 वेरिएंट? जानें लक्षण समेत सभी जरूरी बातें कोरोना वायरस

    दिल्ली कैपिटल्स

    अभिषेक पोरेल ने किया खुलासा, IPL 2023 के दौरान ऋषभ पंत ने दी थी ये सलाह इंडियन प्रीमियर लीग
    अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2024: मनीष पांडे और सरफराज खान को DC ने किया रिलीज- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए इसका इतिहास  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL: पंजाब किंग्स 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने में है अव्वल, 5 बार किया ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने GG को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, जानिए मैच का हाल  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को बनाया अपना नया कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर रहा है दबदबा, जीते हैं 74 प्रतिशत मैच चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फिसड्‌डी रही है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गंवाए हैं 67 प्रतिशत मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेल स्टेन की जगह जेम्स फ्रैंकलिन को बनाया गेंदबाजी कोच सनराइजर्स हैदराबाद

    क्रिकेट समाचार

    नूर अली जादरान लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, पिछले महीने ही किया था टेस्ट डेब्यू अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: तीसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड की पहली पारी 162 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को भी लगे शुरुआती झटके ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने शतक जड़कर इस मामले में की सचिन तेंदुलकर की बराबरी भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025