Page Loader
IPL 2024: मिचेल स्टार्क ने MI के खिलाफ पहली बार चटकाए 4 विकेट, जानिए आंकड़े
मिचेल स्टार्क ने चटकाए 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@mufaddal_vohra)

IPL 2024: मिचेल स्टार्क ने MI के खिलाफ पहली बार चटकाए 4 विकेट, जानिए आंकड़े

May 03, 2024
11:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मुंबई इंडियंस (MI) खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का दूसरा और MI के खिलाफ पहला ही 4 विकेट हॉल रहा। उनकी गेंदबाजी के कारण ही KKR ने एक बार फंसे मैच में आसानी से जीत दर्ज कर ली। आइए स्टार्क की मैच में गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही स्टार्क की गेंदबाजी?

स्टार्क ने 170 रन का लक्ष्य लेकर उतरी MI को 16 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन (13) के रूप में पहला झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवरों में दमदार गेंदबाजी करते हुए टिम डेविड (24), गेराल्ड कोएत्जी (8) और पीयूष चावला (0) को भी पवेलियन भेजकर टीम की जीत पक्की कर दी। उन्होंने 3.5 ओवर में 33 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है स्टार्क का IPL करियर?

स्टार्क ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2014 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 36 मैच खेले हैं, जिसमें 24.95 की औसत से 45 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 8.21 की रही है। इस खिलाड़ी ने 2 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है। इसी तरह वह 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 103 रन भी बना चुके हैं।