NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव अगले 2 मैचों से बाहर
    अगली खबर
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव अगले 2 मैचों से बाहर
    मयंक यादव आने वाले मैच से बाहर हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव अगले 2 मैचों से बाहर

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 08, 2024
    10:37 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

    युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव, जो अपने पहले 2 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच थे, वह आने वाले 2 मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

    रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 1 ही ओवर गेंदबाजी कर पाए थे। ऐसे में यह LSG के लिए बहुत बड़ा झटका है।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    बयान

    LSG ने क्या कहा?

    LSG के CEO कर्नल विनोद बिष्ट ने कहा, "मयंक को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है। इसी कारण हम अगले 2 मैच में उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाएंगे। एहतियात के तौर पर हम उनका वर्कलोड मैनेज कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द मैदान पर फिर खेलते हुए नजर आएंगे।"

    LSG को अपना अगला मैच 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलना है।

    गेंदबाजी

    IPL 2024 की सबसे तेज गेंद मयंक ने डाली 

    मयंक 2 मुकाबलों में 150 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने IPL 2024 की सबसे तेज गेंद भी डाली थी। उनकी आग उगलती हुई गेंदों के सामने बल्लेबाज कुछ कर ही नहीं पा रहे थे।

    IPL के इतिहास में पहले 2 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले मयंक एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    सिर्फ 21 साल के मयंक घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह मूलत: बिहार के सुपौल हैं।

    प्रदर्शन 

    RCB के खिलाफ की थी शानदार गेंदबाजी 

    मयंक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी की थी और सिर्फ 14 रन खर्च किए थे।

    उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 3.50 की रही थी। मयंक ने रजत पाटीदार (29), ग्लेन मैक्सवेल (0) और कैमरून ग्रीन (9) को अपना शिकार बनाया था।

    मयंक ने 11 टी-20 मैचों में 14.26 की औसत और 6.48 की इकॉनमी से 15 विकेट चटकाए हैं।

    डेब्यू 

    डेब्यू मैच में मचाया था धमाल 

    मयंक ने अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था। मैच में PBKS ने बिना विकेट खोए 102 रन बना लिए थे।

    मयंक ने जॉनी बेयरस्टो(42) के रूप में पहला विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने प्रभसिमरन सिंह (19) और जितेश शर्मा (6) को भी अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

    उन्होंने पारी में अपने कोटे के 4 ओवरों में महज 6.80 की इकॉनकी से 27 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मयंक यादव
    इंडियन प्रीमियर लीग
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मयंक यादव

    RCB बनाम LSG: मयंक यादव ने डाली IPL 2024 की सबसे तेज गेंद, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RR बनाम RCB: जोस बटलर ने IPL में पूरे किए 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर
    RR बनाम RCB: विराट कोहली IPL में 7,500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 का पहला शतक, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    RR बनाम RCB: संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े संजू सैमसन

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने लांस क्लूजनर को नियुक्त किया अपना सहायक कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स को झटका, डेविड विली नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: KKR ने DC को 106 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में SRH और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  सनराइजर्स हैदराबाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025