NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: LSG ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: LSG ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    क्विंटन डिकॉक ने लगाया अपना 21वां IPL अर्धशतक लगाया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: LSG ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 30, 2024
    11:23 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 21 रन से हराते हुए सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है।

    इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199/8 का स्कोर बनाया।

    जवाब में PBKS लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। यह PBKS की इस सीजन की लगातार दूसरी हार है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    LSG ने पहले खेलते हुए 45 रन देते हुए 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद क्विंटन डिकॉक (54) ने अर्धशतक लगाया।

    उनके अलावा निकोलस पूरन (42) और क्रुणाल पांड्या (43*) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में PBKS को शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय साझेदारी करते हुए जोरदार शुरुआत दिलाई।

    धवन ने अर्धशतक (70) लगाते हुए संघर्ष किया, लेकिन टीम 178/5 का स्कोर ही बना सकी।

    डिकॉक

    डिकॉक ने लगाया अपना 21वां अर्धशतक लगाया 

    डिकॉक ने अपने IPL करियर का 21वां और PBKS के खिलाफ 5वां अर्धशतक 34 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

    वह IPL में अब तक 98 मैचों में 32.23 की औसत और 134.22 की स्ट्राइक रेट से 2,965 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 2 शतक के अलावा 21 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    धवन

    धवन ने IPL में लगाया अपना 51वां अर्धशतक 

    धवन ने PBKS की पारी के तीसरा ओवर करने आए मणिमारन सिद्धार्थ की जमकर पिटाई की। उस ओवर में PBKS के कप्तान ने 2 चौके और एक छक्का लगाया।

    पॉवरप्ले ओवर्स का भरपूर फायदा उठाने वाले धवन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने बेयरस्टो के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े। वह 50 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

    जानकारी

    धवन ने IPL में पूरे किए 150 छक्के 

    धवन ने अपनी इस पारी में पहला छक्का लगाते ही लीग में अपने 150 छक्के पूरे किए। वह लीग इतिहास में 150 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले 17वें बल्लेबाज बने। उनके अब 152 छक्के हो गए हैं।

    कर्रन 

    कर्रन ने चटकाए 3 विकेट 

    सैम कर्रन ने LSG को 45 रन के कुल स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल (9) के रूप में न केवल दूसरा झटका दिया, बल्कि अपने विकेटों का खाता भी खोला।

    इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने आयुष बदोनी (7) और रवि विश्नोई (0) को भी अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

    उन्होंने पारी में अपने कोटे के 4 ओवरों में महज 7 की इकॉनकी से 28 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया।

    मयंक

    डेब्यू कर रहे मयंक यादव ने किया प्रभावित 

    मयंक ने तेजी से लक्ष्य की ओर से बढ़ रही PBKS को 102 रन के कुल स्कोर पर बेयरस्टो (42) के रूप में पहला झटका दिया और अपने विकेटों का खाता भी खोला।

    इसके बाद उन्होंने प्रभसिमरन सिंह (19) और जितेश शर्मा (6) को भी अपना शिकार बनाया।

    उन्होंने अपने 4 ओवरों में महज 6.80 की इकॉनकी रेट से 27 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। उन्होंने एक गेंद लगभग 156 किमी/घंटे की रफ्तार से भी की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा
    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब
    शहीद कर्नल संतोष बाबू बनने को तैयार सलमान खान, जानिए उनके बारे में सलमान खान
    IPL 2025: CSK बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: SRH ने MI को 31 रन से हराया, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  क्रिकेट समाचार
    IPL 2024: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    IPL: RCB की ओर से बनाए गए ये रिकॉर्ड्स टूटना है लगभग नामुमकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024

    KKR बनाम SRH: टी नटराजन ने IPL में पूरे किए अपने 50 विकेट, जानिए उनके आंकड़े टी नटराजन
    IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में SRH को 4 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम LSG: संजू सैमसन ने खेली नाबाद 82 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स संजू सैमसन

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: यश ठाकुर ने चटाकए 3 विकेट, जानिए डेब्यू सीजन में उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने एलिमिनेटर मुकाबले में LSG को 81 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: आकाश मधवाल ने IPL में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG एलिमिनेटर में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कर्रन का इस सीजन कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  सैम कर्रन
    पंजाब किंग्स के बल्लेबाज हरप्रीत भाटिया की हुई कीहोल स्पाइन सर्जरी, जानिए उनका प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025