NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: LSG ने CSK को हराकर दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: LSG ने CSK को हराकर दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    लखनऊ सुपर जायंट्स ने CSK को दी मात (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: LSG ने CSK को हराकर दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 24, 2024
    12:07 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 39वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 6 विकेट से हराकर अपनी 5वीं जीत दर्ज की।

    CSK की यह इस संस्करण में चौथी हार है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 4 विकेट खोकर 210 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

    जवाब में LSG की टीम 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

    ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा जोखा 

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK को 4 रन पर अजिंक्य रहाणे और 49 रन पर डेरिल मिचेल के रूप में बड़े झटके लगे थे।

    इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (108*) ने रविंद्र जडेजा (16) और शिवम दुबे (66) के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए स्कोर को 210/4 तक पहुंचा दिया।

    जवाब में LSG ने मार्कस स्टोइनिस (124*) और निकोलस पूरन (16) की पारियों के दम पर 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    शतक

    गायकवाड़ ने जड़ा दूसरा IPL शतक

    मैच में गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके IPL करियर का दूसरा ही शतक रहा, जिसे उन्होंने महज 56 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने जडेजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन और शिवम दुबे के साथ महज 47 गेंदों में 104 रन की शतकीय साझेदारी निभाई।

    गायकवाड़ ने अपनी पारी में 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 108 रन बनाए। इसमें उन्होंने 12 शानदार चौके और 3 आसमानी छक्के भी जड़े।

    रिकॉर्ड

    CSK के लिए शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने गायकवाड़

    इस शतक के साथ गायकवाड़ के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह CSK के लिए शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले कोई भी कप्तान शतक नहीं जड़ पाया था।

    इसी तरह वह CSK के लिए 2 शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले मुरली विजय और शेन वॉटसन इस लीग में 2-2 शतक जड़ चुके हैं।

    इनके अलावा माइकल हसी, ब्रेंडन मैकुलम, सुरेश रैना और अंबाती रायडू ने 1-1 शतक जड़े हैं।

    अर्धशतक

    दुबे ने जड़ा 9वां IPL अर्धशतक

    CSK के लिए दुबे ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में अपने IPL करियर का 9वां और इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक जड़ा।

    यह उनका LSG के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा। वह पारी में 27 गेंदों में 66 रन बनाकर रन आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी जड़े।

    इससे पहले उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 51 रन और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 66* रनों की पारी खेली थी।

    उपलब्धि

    दुबे ने CSK के लिए पूरे किए 1,000 रन

    इस पारी के दौरान दुबे के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई। पारी का 48वां रन बनाते ही उनके CSK के लिए 1,000 रन पूरे हो गए।

    उनके अब CSK के लिए 35 मैच की 33 पारियों में 37.07 की औसत और 161.07 की स्ट्राइक रेट से 1,018 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक जड़े हैं।

    उन्होंने RCB के लिए 15 मैचों में 169 रन और RR के लिए 9 मैचों में 230 रन बनाए थे।

    बल्लेबाजी

    मार्कस स्टोइनिस ने जड़ा पहला IPL शतक

    मैच में स्टोइनिस ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (124*) खेली। यह उनके IPL करियर का पहला ही शतक रहा है, जिसे उन्होंने 56 गेंदों में पूरा किया।

    वह LSG की ओर से शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने हैं।

    उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (13) के साथ 55 रन और निकोलस पूरन (34) के साथ 60 रन की साझेदारी निभाई।

    वह पारी में 63 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 124 रन बनाकर नाबाद रहे।

    रिकॉर्ड

    LSG ने बनाया एमए चिदंबरम स्टेडियम में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड

    इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही LSG ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

    वह IPL में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा करने वाली टीम बन गई है।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स (PBKS) के नाम दर्ज था। उसने IPL 2023 में 201 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था, लेकिन आज LSG ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    जानकारी

    CSK के नाम दर्ज हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड

    इस हार के साथ CSK IPL में संयुक्त रूप से 200+ रन का बचाव करते हुए सर्वाधिक मैच हारने वाली टीम बन गई। उसने RCB की बराबरी की है। दोनों टीमों ने 5-5 मैच गंवाए हैं। दूसरे पायदान पर KKR और PBKS (3-3) है।

    अंक तालिका

    चौथे स्थान पर पहुंची LSG टीम

    LSG की यह 8 मैचों में 5वीं जीत है और अंक तालिका में वह चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसके 10 अंक (+0.148) हैं।

    IPL 2024 में CSK की यह चौथी हार है। उसने इस सीजन में 4 जीत दर्ज (0.415) की हुई है और तालिका में 5वें स्थान पर है।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) 8 मैचों में 7 जीत के साथ पहले और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 7 में से 5 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में RR और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: संजू सैमसन का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े संजू सैमसन
    IPL 2024: श्रेयस अय्यर ने जड़ा इस संस्करण में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: एडेन मार्करम ने CSK के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: CSK बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: रविंद्र जडेजा का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: केएल राहुल LSG के लिए पूरे किए 1,000 रन, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात टाइटंस को पहली बार दी मात इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम GT: क्रुणाल पांड्या ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    SRH बनाम RCB: दिनेश कार्तिक ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ईडन गार्डन पर होगी KKR बनाम RR की टक्कर, जानिए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024 के बीच RCB को झटका, ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए मांगा आराम इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025