NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 
    मुंबई इंडियंस छठी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/ @IPL)

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 06, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन मुंबई इंडियंस (MI) नए तेवर के साथ नजर आएगी।

    रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक को MI ने गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड किया है। MI 5 बार IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

    ऐसे में आइए उनके शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    लसिथ मलिंगा

    MI और श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे लसिथ मलिंगा इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    वह 2009 से 2019 तक MI के लिए खेले। उन्होंने 139 मैच की 137 पारियों में 19.35 की औसत से 195 विकेट झटके।

    उन्होंने 7 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 का रहा था।

    उन्होंने 7.12 की इकॉनमी रेट MI के लिए गेंदबाजी की थी।

    #2

    जसप्रीत बुमराह

    MI के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

    उन्होंने अब तक 123 मैच खेले हैं। इसकी 123 पारियों में उन्होंने 23.39 की शानदार औसत के साथ 148 विकेट झटके हैं।

    उनकी इकॉनमी रेट 7.40 की रही है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/10 विकेट का रहा है।

    #3

    हरभजन सिंह

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह साल 2008 से 2017 तक MI की टीम का हिस्सा रहे थे।

    वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर हैं।

    इस खिलाड़ी ने 158 मैच में 26.55 की औसत से 147 विकेट झटके थे। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 विकेट का रहा था।

    #4

    किरोन पोलार्ड

    MI के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी किरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। वह साल 2010 से 2022 तक इस टीम के लिए खेले।

    उन्होंने 211 मैच में 31.25 की औसत से 79 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी रेट 8.66 की रही।

    वह सिर्फ 1 बार 4 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/44 विकेट का रहा था। अभी पोलार्ड टीम के बल्लेबाजी कोच हैं।

    #5

    मिचेल मैक्लेघन

    साल 2015 से 2019 तक MI की टीम का हिस्सा रहे मिचेल मैक्लेघन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 5वें स्थान पर हैं।

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के इस पूर्व गेंदबाज ने 56 मैच MI के लिए खेले थे। इस दौरान उन्होंने 25.39 की औसत से 71 विकेट झटके थे।

    उनकी इकॉनमी रेट 8.49 की रही थी। वह 1 बार 4 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 विकेट का रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: RCB नीलामी में सर्वाधिक रकम लेकर उतरेगी, जानिए अन्य टीमों के पर्स का हाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: कैमरून ग्रीन अब RCB के लिए खेलते आएंगे नजर, जानिए उनके आंकड़े  कैमरून ग्रीन
    WPL 2024: गुजरात जायंट्स के पर्स में सबसे ज्यादा रकम, जानिए अन्य फ्रेंचाइजी का हाल विमेंस प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी IPL 2024 से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को घर के बाहर खेलने होंगे शुरुआती 2 मैच, जानिए कारण BCCI
    IPL 2024: 22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए पहले चरण का पूरा कार्यक्रम  मुंबई इंडियंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    मार्क अडायर एक टेस्ट में 8 विकेट चटकाने वाले पहले आयरिश गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  सनराइजर्स हैदराबाद
    आयरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में दर्ज की अपनी पहली जीत, अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    हार्दिक पांड्या ने 4 महीने बाद की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी, खेल सकते हैं IPL हार्दिक पांड्या
    WPL 2024: राधा यादव ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 4 विकेट विमेंस प्रीमियर लीग
    DC बनाम UPW: मेग लैनिंग ने जड़ा WPL में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    नामीबिया के जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जड़ा सबसे तेज शतक नामीबिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025