Page Loader
IPL 2024: कुलदीप यादव ने LSG के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
कुलदीप यादव ने LSG के खिलाफ झटके 3 विकेट

IPL 2024: कुलदीप यादव ने LSG के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

Apr 12, 2024
09:20 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 26वां मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। इसमें DC के स्पिनर कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। यह LSG के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। उनकी गेंदबाजी के कारण ही LSG लगातार झटके लगे और वह बड़ा स्कोर खड़ नहीं कर पाई। आइए कुलदीप की गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही कुलदीप की गेंदबाजी?

कुलदीप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG को 66 रन के स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस (8) के रूप में तीसरा झटका दिया और अपने विकेटों का भी खाता खोला। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर निकोलस पूरन (0) को भी पवेलियन राह दिखा दी। उन्होंने अपना तीसरा विकेट कप्तान केएल राहुल (39) के रूप में चटकाया। कुलदीप ने अपने कोटे के 4 ओवर में 5 की इकॉनमी से केवल 20 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है कुलदीप का IPL करियर?

कुलदीप ने साल 2016 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 76 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 74 पारियों में 27.23 की औसत और 8.07 की इकॉनमी से 77 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह 7 बार 3 और 3 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/14 विकेट का रहा है। इसी तरह वह 29 पारियों में 137 रन भी अपने नाम कर चुके हैं।