Page Loader
IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
रुतुराज गायकवाड़ खेलना चाहेंगे बड़ी पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 22, 2024
04:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 39वें मैच में मंगलवार (23 अप्रैल) को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। यह मैच CSK के घरेल मैदान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इसमें CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बड़ी पारी खेलेकर LSG के खिलाफ अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेंगे, जबकि LSG की नजर उन्हें जल्द आउट करने पर होगी। आइए रुतुराज के IPL में LSG के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

रुतुराज के LSG के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर

रुतुराज ने लीग में लगभग सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन LSG के खिलाफ उनका प्रदर्शन औसत ही रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक केवल 4 मैच ही खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में 25 की औसत और 156.25 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं। उन्होंने 57 रन के उच्चतम स्कोर के साथ एमकात्र अर्धशतक जड़ा है। वह इस टीम के खिलाफ फील्डिंग करते हुए 2 कैच भी ले चुके हैं।

आंकड़े

LSG के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ रुतुराज के आंकड़े

रुतुराज का LSG के प्रमुख गेंदबाज क्रुणाल पांड्या से 2 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह आउट नहीं हुए हैं और 12 गेंदों में 22 रन बनाए हैं। रवि बिश्नोई के खिलाफ उन्होंने 2 पारी में 11 गेंदों में 17 रन बनाए हैं और एक बार उनका शिकार बने हैं। अमित मिश्रा के खिलाफ रुतुराज ने 1 पारियों में 6 गेंदों में 3 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं।

करियर

कैसा रहा है रुतुराज का IPL करियर?

रुतुराज ने 2020 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 59 मैच की 58 पारियों में 39.19 की औसत और 134.88 की स्ट्राइक रेट से 2,038 रन बना चुके हैं। इसमें 1 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 101 रन का रहा है। वह अब तक 32 कैच भी लपक चुके हैं। उन्हें 7 मैच में कप्तानी करते हुए 4 में जीत और 3 में हार मिली है।