Page Loader
IPL 2024: ऋषभ पंत का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे ऋषभ पंत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: ऋषभ पंत का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 11, 2024
04:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 26वां मुकाबला शुक्रवार (12 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। यह मुकाबला LSG के घरेलू मैदान लखनऊ के इकाना स्टेडिमय में खेला जाएगा। इस मैच में LSG की टीम DC के कप्तान ऋषभ पंत को जल्द पवेलियन की राह दिखाने का प्रयास करेगी, जबकि पंत फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। आइए पंत के LSG के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

LSG के खिलाफ कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

पंत ने IPL की अधिकतर टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन LSG के खिलाफ उन्होंने 2 ही मैच खेले हैं। वह इस बार बड़ी पारी खेलकर अपना रिकॉर्ड मजबूत करना चाहेंगे। उन्होंने इस टीम के खिलाफ खेले 2 मैचों में 83 की औसत और 125.76 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 44 रन का रहा है। ऐसे में वह अब इस टीम के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

आंकड़े

LSG के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ पंत का प्रदर्शन?

पंत का LSG के तेज गेंदबाज शिवम मावी से 2 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। पंत उनके खिलाफ 11 गेंदों में 21 रन बनाने में सफल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के खिलाफ उन्होंने 10 पारी में 38 गेंदों में 70 रन बनाए हैं और 3 बार आउट हुए हैं। कृष्णप्पा गौतम के खिलाफ उन्होंने 6 पारियों में 38 गेंदों में 39 रन बनाए और एक बार भी आउट नहीं हुए।

करियर

कैसा रहा है पंत का IPL करियर?

पंत ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 103 मैच की 102 पारियों में 34.38 की औसत और 148.29 की स्ट्राइक रेट से 2,991 रन बना चुके हैं। वह DC के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह अब तक 128 रन के उच्चतक स्कोर के साथ एक शतक और 17 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इसके अलावा वह विकेटकीपिंग करते हुए 84 शिकार भी कर चुके हैं।