NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: डेविड वार्नर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: डेविड वार्नर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    राजस्थान रॉयल्स के लिए खतरा बन सकते हैं डेविड वार्नर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: डेविड वार्नर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 27, 2024
    03:23 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 9वें मुकाबले में गुरुवार (28 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा।

    यह मुकाबला RR के घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस मैच में RR की नजर DC के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को जल्द से जल्द आउट करने पर होगी। इसी तरह वार्नर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

    आइए वार्नर के IPL में RR के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    RR के खिलाफ ऐसा रहा है वार्नर का प्रदर्शन

    वार्नर ने IPL की लगभग सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है।

    उन्होंने RR के खिलाफ अपने IPL करियर में छठे सर्वाधिक रन बनाए हैं और इस बार भी वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    वह इस टीम के खिलाफ अब तक 15 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 38.14 की औसत और 126.84 की स्ट्राइक रेट से 534 रन बनाए हैं।

    इसमें 77 रन के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 5 अर्धशतक भी जमाए हैं।

    करियर

    शानदार रहा है वार्नर का IPL करियर

    वार्नर ने साल 2009 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर की आगाज किया था।

    वह अब तक 177 मैच में 41.46 की औसत और 139.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,426 रन अपने नाम कर चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 60 अर्धशतक जड़े हैं। वह लीग में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126 रन का रहा है। वह अब तक 22 बार नाबाद भी रह चुके हैं।

    रिकॉर्ड्स

    IPL में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं वार्नर

    वार्नर IPL इतिहास में 6,500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन सकते हैं।

    इसी तरह सीजन में 574 रन बनाते ही 7,000 रन भी पूरे कर लेंगे। वह 67 रन बनाते ही DC के लिए 3,000 रन भी पूरे कर लेंगे।

    वह 1 चौका लगाते ही लीग में 650 चौके पूरे कर लेंगे। उन्होंने DC के लिए 85 छक्के लगाए हैं।

    वह इस टीम से 100 छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर
    दिल्ली कैपिटल्स
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर
    'तन्वी द ग्रेट' ने कान्स 2025 में लूटी वाहवाही, अनुपम खेर ने किया रिलीज तारीख का ऐलान अनुपम खेर
    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: संजू सैमसन का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: शुभमन गिल का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL में GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में DC को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    डेविड वार्नर

    विश्व कप 2023: क्विंटन डिकॉक हर पारी में औसतन बना रहे हैं 77.5 रन, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ वार्नर 145 की औसत से बनाते हैं रन, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे करने वाले तीसरे ओपनर बल्लेबाज बने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: डेविड वार्नर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसे हैं आंकड़े?  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    DC बनाम UPW: शफाली वर्मा ने जड़ा WPL में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    DC बनाम UPW: मेग लैनिंग ने जड़ा WPL में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स WPL 2024

    राजस्थान रॉयल्स

    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: प्लेऑफ के लिए RR-PBKS को चाहिए बड़े अंतर से जीत, जानिए जरुरी बातें  IPL 2023
    IPL 2023: जोस बटलर PBKS के खिलाफ जड़ चुके हैं 4 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए धर्मशाला स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025