Page Loader
IPL 2024: हेरनिक क्लासेन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
RCB के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं हेनरिक क्लासेन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: हेरनिक क्लासेन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 24, 2024
03:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 41वें मुकाबले में गुरुवार (25 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मुकाबला SRH के घरेलू मैदान यानी राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में RCB की कोशिश SRH के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को जल्द आउट करने की होगी, जबकि SRH को उनके बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आइए क्लासेन के IPL में RCB के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

RCB के खिलाफ क्लासेन के आंकड़ों पर एक नजर

क्लासेन ने अपने छोटे से IPL करियर में सर्वाधिक रन RCB के खिलाफ ही बनाए हैं। उन्हें इस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना खासा पसंद है। वह इस टीम के खिलाफ अब तक केवल 3 मैच खेले हैं, जिसमें 67.67 की औसत और 197.09 की स्ट्राइक रेट से 203 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। उनका उच्चतम स्कोर 104 रन का रहा है। वह विकेट के पीछे 6 शिकार भी कर चुके हैं।

आंकड़े

RCB के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ क्लासेन का प्रदर्शन?

क्लासेन ने RCB के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का 2 IPL मुकाबले में सामना किया है, जिसमें वह 1 बार आउट हुए हैं। क्लासेन उनके खिलाफ 14 गेंदों में 28 रन बनाने में सफल रहे हैं। रीस टोपली के खिलाफ उन्होंने 1 पारी में 6 गेंदों में 11 रन बनाए हैं और आउट नहीं हुए हैं। करण शर्मा के खिलाफ उन्होंने 1 पारी में 10 गेंदों में 28 रन बनाए हैं और 1 बार भी उनका शिकार नहीं बने हैं।

करियर

कैसा रहा है क्लासेन का IPL करियर?

क्लासेन ने साल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 26 मैचों की 24 पारियों में 41.16 की औसत और 175.73 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 782 रन बना चुके हैं। वह अपने करियर में 5 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी जड़ चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 104 रन का रहा है। वह अपने करियर में अब तक 5 बार नाबाद भी रह चुके हैं।