Page Loader
IPL 2024: अक्षर पटेल का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
RCB के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे अक्षर पटेल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: अक्षर पटेल का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

May 11, 2024
06:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 62वें मुकाबले में रविवार (12 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मुकाबला RCB के घरेलू मैदान यानी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें RCB की टीम DC के ऑलराउंडर अक्षर पटेल से सतर्क रहना चाहेगी। इसका कारण है कि इस खिलाड़ी का RCB के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन रहा है। आइए अक्षर के IPL में RCB के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

ऑलराउंड

RCB के खिलाफ कैसा रहा है अक्षर का ऑलराउंड प्रदर्शन?

अक्षर ने वैसे तो सभी टीमों के खिलाफ सराहनीय प्रदर्शन किया है, लेकिन RCB के खिलाफ खेलना उन्हें काफी रास आता है। इस टीम के खिलाफ अक्षर ने अब तक 19 मैच की 13 पारियों में 38.40 की औसत और 158.68 की स्ट्राइक रेट से 192 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40* रन का रहा है। इसी तरह वह 19 पारियों में 7.09 की इकॉनमी से 19 विकेट भी चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/11 का रहा है।

आंकड़े

RCB के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ अक्षर की गेंदबाजी?

अक्षर का RCB के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस से 10 IPL मुकाबले में सामना हुआ है, जिसमें उन्हें 2 बाद आउट किया है। डु प्लेसिस ने उनके खिलाफ 80 गेंदों में 88 रन बनाए हैं। विराट कोहली के खिलाफ उन्होंने 11 पारियों में 71 गेंदों में 78 रन दिए हैं और 1 बार आउट किया हैं। रजट पाटीदार के खिलाफ उन्होंने 1 पारी में 6 गेंदों में 5 रन खर्च किए हैं और 1 बार उन्हें आउट किया है।

करियर

कैसा रहा है अक्षर का IPL करियर?

अक्षर ने 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 148 मैच की 111 पारियों में 20.82 की औसत और 130.31 की स्ट्राइक रेट से 1,582 रन बना चुके हैं। वह 66 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। गेंदबाजी में वह 145 पारियों में 30.44 की औसत और 7.25 की इकॉनमी से 122 विकेट चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 विकेट का रहा है।