Page Loader
IPL 2024: हर्षल पटेल ने CSK के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
हर्षल पटेल ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: हर्षल पटेल ने CSK के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

May 05, 2024
05:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 53वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का 14वां और CSK के खिलाफ दूसरा 3 विकेट हॉल रहा। यह उनका CSK के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है। उनकी गेंदबाजी के कारण ही CSK की टीम मैच में 169/9 का ही स्कोर बना पाई। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही हर्षल की गेंदबाजी?

हर्षल ने CSK को 75 रन के कुल स्कोर पर डेरिल मिचेल (30) के रूप में न केवल चौथा झटका दिया, बल्कि मैच में अपने विकेटों का खाता भी खोला। इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। पारी के 19वें ओवर में उन्होंने शार्दुल ठाकुर (17) और महेंद्र सिंह धोनी (0) को भी पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने 4 ओवर में महज 24 रन खर्च किए।

करियर

कैसा रहा है हर्षल का IPL करियर?

हर्षल ने साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपना IPL करियर शुरू किया था। वह अब तक 103 मैचों की 100 पारियों में 23.70 की औसत और 8.72 की इकॉनमी से 128 विकेट चटका चुके हैं। इसमें 3 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 का रहा है। इसी तरह वह बल्लेबाजी में अब तक 40 पारियों में 237 रन भी अपने नाम कर चुके हैं।