NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: गुलबदीन नायब बने दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा, मिचेल मार्श की जगह लेंगे
    अगली खबर
    IPL 2024: गुलबदीन नायब बने दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा, मिचेल मार्श की जगह लेंगे
    गुलबदीन नायब दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे (तस्वीर: एक्स/@mufaddal_vohra)

    IPL 2024: गुलबदीन नायब बने दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा, मिचेल मार्श की जगह लेंगे

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 25, 2024
    08:26 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चोटिल मिचेल मार्श की जगह फ्रेंचाइजी का हिस्सा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी गुलबदीन नायब बने हैं।

    गुलबदीन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वह तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

    मार्श वापस अपने देश ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। टी-20 विश्व कप में मार्श ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान भी हो सकते हैं।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    आंकड़े 

    गुलबदीन के आंकड़ों पर एक नजर 

    गुलबदीन ने IPL में अपना डेब्यू नहीं किया है। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने अब तक 126 मुकाबले खेले हैं इसकी 107 पारियों में उन्होंने 21.39 की औसत और 131.44 की स्ट्राइक रेट से 1,626 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है।

    इस खिलाड़ी ने टी-20 क्रिकेट में 126 मैच में 27.87 की औसत से 70 विकेट भी झटके हैं। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है।

    अंतरराष्ट्रीय

    अफगानिस्तान के लिए कैसे हैं गुलबदीन के आंकड़े?

    गुलबदीन ने अफगानिस्तान के लिए 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 54 पारियों में 21.33 की औसत और 124.92 की स्ट्राइक रेट से 807 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन रहा है।

    उन्होंने 65 मैच की 40 पारिों में 31.26 की औसत से 26 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/28 का रहा है। उनकी इकॉनमी रेट 8.91 की रही है।

    चोटिल

    इस सीजन में कैसा रहा मार्श का प्रदर्शन? 

    मार्श इस सीजन में कुछ कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने IPL 2024 में 4 मैच खेले, जिसमें 160.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 61 रन बनाए थे।

    उन्हें डेविड वार्नर के जोड़ीदार के रूप में DC के सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी आजमाया गया था, जिसमें वह असफल रहे थे।

    उन्होंने इस सीजन में अपना सर्वोच्च स्कोर 23 रन बनाया। गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था।

    घर

    मार्श को घर पर रहने की सलाह 

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मार्श को घर पर रहने की सलाह दी है। टी-20 विश्व कप से पहले उन्हें दाहिनी हैमस्ट्रिंग में लगी आंशिक चोट को ठीक करने के लिए भी कहा गया है।

    DC के कोच रिकी पोंटिग ने मार्श को लेकर कहा था, "मुझे नहीं लगता कि वह वापस आएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उसकी रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने के लिए उसे घर पर रखना चाहता है। यह हमारे लिए बड़ा झटका है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    दिल्ली कैपिटल्स
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 सीरीज: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का कैसा रहा है प्रदर्शन?  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    GT बनाम DC: मुकेश कुमार ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, जानिए उनके आंकड़े  मुकेश कुमार
    सुनील नरेन के टी-20 क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स पर एक नजर सुनील नरेन
    IPL में आंद्रे रसेल के वो रिकॉर्ड्स जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: LSG ने CSK को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में इयोन मोर्गन की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RCB और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: कुलदीप यादव ने LSG के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम DC: आयुष बदोनी ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम DC: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने IPL डेब्यू में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: तीसरे वनडे मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: 39 साल के मोहम्मद नबी वनडे क्रिकेट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: रहमत शाह ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025