NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: डेवोन कॉनवे बचे हुए सीजन से बाहर, CSK ने रिचर्ड ग्लीसन को किया शामिल
    अगली खबर
    IPL 2024: डेवोन कॉनवे बचे हुए सीजन से बाहर, CSK ने रिचर्ड ग्लीसन को किया शामिल
    अंगूठे की चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेल सके कॉनवे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: डेवोन कॉनवे बचे हुए सीजन से बाहर, CSK ने रिचर्ड ग्लीसन को किया शामिल

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 18, 2024
    02:06 pm

    क्या है खबर?

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से बाहर हो गए हैं। वह चोट के चलते इस सीजन में टीम के साथ नहीं जुड़े थे।

    उनके स्थान पर CSK ने बचे हुए सीजन के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

    CSK ने आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    कॉनवे

    अंगूठे की चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेल सके कॉनवे 

    कॉनवे अंगूठे की चोट के कारण IPL 2024 के पहले हॉफ के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने पिछले महीने अपने अंगूठे की सर्जरी कराई थी और वह तब से खेल के मैदान से दूर हैं।

    कॉनवे पिछले साल GT के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच थे। IPL 2023 में उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए थे।

    वह अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    आंकड़े

    कॉनवे के IPL करियर पर एक नजर 

    बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनवे ने 2022 में अपने IPL करियर की शुरुआत की थी।

    CSK की ओर से खेलते हुए उन्होंने IPL 2022 में 7 मैचों में 42.00 की औसत और 145.66 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। अपने उद्घाटन संस्करण में उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए थे।

    अपने IPL करियर में उन्होंने कुल 23 मैच खेले हैं, जिसमें 48.63 की औसत और 141.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 924 रन बनाए हैं।

    आंकड़े

    इंग्लैंड से 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं रिचर्ड ग्लीसन

    ग्लीसन को CSK ने 50 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस पर खरीदा है।

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ग्लीसन इंग्लैंड की ओर से 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 9 विकेट लिए हैं।

    इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है।

    36 वर्षीय इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने 90 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 24.32 की औसत और 8.18 की इकॉनमी रेट के साथ 101 विकेट लिए हैं।

    CSK

    इस सीजन में कैसा रहा है CSK का प्रदर्शन?

    IPL 2024 में CSK का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। इस सीजन में अब तक रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में CSK ने 4 मैच जीते हैं और 2 में शिकस्त झेली है।

    अपने 6 मैच खेलने के बाद CSK की टीम फिलहाल 8 अंको (+0.726) के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

    इस सीजन में CSK को सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 1-1 मैच में हार मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    डेवोन कॉनवे

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: CSK ने MI को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    MI बनाम CSK: मथीशा पथिराना ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL में एंड्रयू साइमंड्स की ओर से खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर एंड्रयू साइमंड्स
    IPL 2024: RCB बनाम SRH के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024

    LSG बनाम DC: ऋषभ पंत ने पूरे किए अपने 3,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े ऋषभ पंत
    IPL 2024: DC ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: MI बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: मथीशा पथिराना ने DC के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC ने CSK को हराते हुए दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में सुरेश रैना की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर सुरेश रैना
    DC बनाम CSK: मुकेश कुमार ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    डेवोन कॉनवे

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    CSK बनाम RR: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े   चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025