NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: DC ने GT को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: DC ने GT को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    DC और GT के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: DC ने GT को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 24, 2024
    11:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 4 रन से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की है। यह GT की इस संस्करण में 5वीं हार है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बना दिए थे। जवाब में GT की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन ही बना पाई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    मैच का लेखा-जोखा 

    GT ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

    टीम के कप्तान ऋषभ पंत (88*) और अक्षर पटेल (66) ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर स्कोर 224 रन तक पहुंचाया। संदीप वॉरियर ने GT के लिए 3 विकेट झटके।

    जवाब में GT के लिए साई सुदर्शन (65) और डेविड मिलर (55) ने कमाल की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    DC के लिए रसिख दार सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

    पारी

    पंत ने जड़ दिया IPL करियर का 18वां अर्धशतक 

    मैच में 43 गेंद का सामना करते हुए पंत ने नाबाद 88 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 204.65 की रही।

    उन्होंने अक्षर के साथ 68 गेंद में 113 रन और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ सिर्फ 18 गेंद में 67* रन की साझेदारी निभाई।

    यह इस सीजन उनका तीसरा और IPL करियर का 18वां अर्धशतक रहा। उनके बल्ले से आखिरी ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ 30 रन निकले।

    रिकॉर्ड

    पंत ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड 

    पंत अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा टी-20 रन (1,202) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (1,199) का रिकॉर्ड तोड़ा है। तीसरे स्थान पर DC के ही सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं।

    उन्होंने टी-20 क्रिकेट में इस मैदान पर 1,133 रन बनाए हैं। शिखर धवन के बल्ले से इस मैदान पर 937 रन निकले हैं।

    धमाकेदार

    20वें ओवर में पंत ने किया कमाल 

    पंत ने DC की पारी के 20वें ओवर में मोहित के खिलाफ बल्ले से 30 रन बना दिए।

    इसी के साथ वह IPL इतिहास में 20वें ओवर के दौरान संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    पहले स्थान पर रविंद्र जडेजा (36), दूसरे स्थान पर रोमारियो शेफर्ड (32) और तीसरे स्थान पर पंत के अलावा रिंकू सिंह (30) हैं।

    पंत ने IPL में चौथी बार 1 ओवर में 25 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    शर्मनाक

    मोहित के नाम आया यह शर्मनाक रिकॉर्ड 

    मोहित ने 4 ओवर में 73 रन खर्च कर दिए। वह एक गेंदबाज के तौर पर IPL की एक पारी में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    उन्होंने बासिल थंपी को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने IPL 2018 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ बिना विकेट चटकाए 70 रन लुटाए थे।

    इसी सूची में यश दयाल तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बिना विकेट लिए 69 रन खर्च किए थे।

    सर्वश्रेष्ठ 

    अक्षर पटेल ने IPL की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली 

    अक्षर ने मैच में 43 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए।

    यह अक्षर के IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

    अपनी पारी का 14वां रन बनाते ही अक्षर के IPL करियर में 1,500 रन भी पूरे कर लिए।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 65वें बल्लेबाज बने हैं। वह इस लीग में DC से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम का हिस्सा थे।

    बल्लेबाजी

    सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक 

    सुदर्शन ने GT के लिए आते ही तेजी से रन बनाए और महज 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने रिद्धिमान साहा (39) के साथ 72 रन की साझेदारी निभाई।

    वह पारी में 39 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके IPL करियर का 5वां अर्धशतक रहा।

    वह 22 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 42.05 की औसत और 133.70 की स्ट्राइक रेट से 841 रन बनाए हैं।

    अनोखा

    संदीप के नाम आया अनोखा रिकॉर्ड 

    संदीप ने मैच में अपने 3 विकेट पॉवरप्ले के दौरान ही ले लिए थे। उन्होंने सिर्फ 15 रन खर्च करके ये विकेट अपने नाम किए।

    वह GT के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने IPL में पॉवरप्ले के दौरान 3 विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह कारनामा मोहम्मद शमी ने किया था।

    इस सीजन ट्रेंट बोल्ट ने भी पॉवरप्ले के दौरान 3 विकेट झटके थे। बोल्ट ने भी इस सीजन पॉवरप्ले के दौरान MI के खिलाफ 3 विकेट झटके।

    अन्य

    मैच में बने कुछ अन्य रिकॉर्ड्स

    DC ने आखिरी 5 ओवर में 97 रन बनाए। यह IPL इतिहास में आखिरी 5 ओवर में बने दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरी 5 ओवर में 112 रन बनाए थे।

    पंत ने IPL में अपने 150 छक्के भी पूरे कर लिए। अक्षर और पंत ने 113 रन जोड़े जो GT के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    GT के कप्तान शुभमन गिल ने IPL में अपने 100 मैच भी पूरे किए।

    ताबड़तोड़

    मिलर की ताबड़तोड़ पारी 

    मिलर ने अपनी पारी में 23 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

    यह उनके IPL करियर का 13वां और DC के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 21 गेंदों में पूरा किया।

    IPL में यह खिलाड़ी 127 मैच की 121 पारियों में 35.65 की औसत और 139.12 की स्ट्राइक रेट से 2,852 रन बना चुका है।

    उनके बल्ले से 13 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी निकला है।

    अंक तालिका

    छठे स्थान पर पहुंची दिल्ली 

    DC की यह 9 मैचों में चौथी जीत है और अंक तालिका में वह छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसके 8 अंक (-0.386) हैं। IPL 2024 में GT की यह 5वीं हार है।

    उसने इस सीजन में 4 जीत दर्ज (-0.974) की हुई है और तालिका में 7वें स्थान पर है।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) 8 मैचों में 7 जीत के साथ पहले और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 7 में से 5 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक
    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर
    अपने पैसे का कैसे करें सही प्रबंधन? जानिए पर्सनल फाइनेंस के ये नियम  पर्सनल फाइनेंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: साई किशोर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2024
    IPL: एक पारी के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: GT ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: हर्षल पटेल ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े पंजाब किंग्स

    टी-20 क्रिकेट

    IPL में PBKS और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: इन खिलाड़ियों के साथ नजर आ सकती है भारतीय टीम टी-20 विश्व कप
    टी-20 सीरीज: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का कैसा रहा है प्रदर्शन?  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में DC और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ो से जानिए दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: KKR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    दिल्ली कैपिटल्स

    डेविड वार्नर का IPL में रवि बिश्नोई के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: कुलदीप यादव ने LSG के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम DC: आयुष बदोनी ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025