NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / DC बनाम GT: अक्षर पटेल ने किया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    DC बनाम GT: अक्षर पटेल ने किया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
    अक्षर पटेल ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    DC बनाम GT: अक्षर पटेल ने किया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 24, 2024
    09:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 40वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (66) जड़ा।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा और इस संस्करण का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 37 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत ही DC की टीम मैच में 224/4 का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

    आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही अक्षर की पारी और साझेदारी?

    DC को 35 रन के कुल स्कोर पर जैक फ्रेजर-मैक्गर्क (23) के रूप में पहला झटका लगा था।

    उसके बाद अक्षर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में तेजी से रन बनाते हुए 37 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

    उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत (88*) के साथ चौथे विकेट के लिए 113 रन की शतकीय साझेदारी निभाई।

    वह 43 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए।

    जानकारी

    अक्षर ने IPL में पूरे किए 1,500 रन

    अपनी पारी का 14वां रन बनाते ही अक्षर के IPL करियर में 1,500 रन पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 65वें बल्लेबाज बने हैं। वह इस लीग में DC से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम का हिस्सा था।

    करियर

    कैसा रहा है अक्षर का IPL करियर?

    अक्षर ने 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 145 मैच की 108 पारियों में 20.82 की औसत और 130.93 की स्ट्राइक रेट से 1,541 रन बना चुके हैं। यह उनका लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    इसी तरह गेंदबाजी में वह 142 पारियों में 30.61 की औसत और 7.22 की इकॉनमी से 118 विकेट चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 विकेट का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    अक्षर पटेल
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: रोहित शर्मा ने खेली प्लेऑफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पंकज त्रिपाठी बोले- सिनेमा का शौक तो बचपन से नहीं, पहली बार कब देखी थी फिल्म? पंकज त्रिपाठी
    IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने दिनेश कार्तिक, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: आंद्रे रसेल ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े आंद्रे रसेल
    IPL में रॉस टेलर की ओर से खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  रॉस टेलर

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: DC में शामिल हुए लिजाड विलियम्स के टी-20 क्रिकेट में कैसे है आंकड़े? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    अक्षर पटेल

    भारत बनाम श्रीलंका: अक्षर पटेल के वनडे में श्रीलंका के खिलाफ कैसे आंकड़े हैं? वनडे क्रिकेट
    दूसरा वनडे: श्रीलंका ने भारत को दिया 216 रनों का लक्ष्य, कुलदीप ने झटके तीन विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेटर अक्षर पटेल ने की मंगेतर मेहा के साथ शादी, सामने आई तस्वीरें भारतीय क्रिकेट टीम
    कुलदीप यादव बनाम अक्षर पटेल: टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े?    कुलदीप यादव

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: GT बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में 17वें संस्करण में लगे सबसे तेज 300 छक्के, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    शुभमन गिल ने खेली IPL 2024 की सर्वोच्च पारी, GT से पूरे किए 1,500 रन शुभमन गिल
    IPL 2024: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025