NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: DC बनाम GT की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट
    अगली खबर
    IPL 2024: DC बनाम GT की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट
    अरुण जेटली स्टेडियम में होगी DC बनाम GT की भिड़ंत (तस्वीर: एक्स/@DelhiCapitals)

    IPL 2024: DC बनाम GT की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 24, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) से होना है।

    यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार (24 अप्रैल) को होगा। यह DC का घेरलू मैदान है और इस सीजन मैदान को 5 मैचों की मेजबानी मिली है।

    यह इस सीजन का दूसरा मुकाबला होगा, जिसमें DC को लाभ मिलने की उम्मीद है।

    आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पिच रिपोर्ट

    कैसा रहता है स्टेडियम की पिच का बर्ताव?

    इस स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है।

    यही कारण है कि यहां बड़े स्कोर आसानी से बन जाते हैं। कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

    यहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं होती है। ऐसे में उन्हें विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं।

    यहां की बाउंड्री की लंबाई काफी छोटी है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में अतिरिक्त लाभ मिलता है।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मौसम का हाल?

    एक्यूवेदर के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा की गति लगभग 33 किमी/घंटा के आसपास होगी। इसके अलावा दिल्ली में बारिश की संभावना भी न के बराबर है।

    आंकड़े

    अरुण जेटली स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े

    अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 85 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 38 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 46 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में IPL में उच्चतम स्कोर (266/7, SRH 2024) और न्यूनतम स्कोर (83, DC 2013) के नाम दर्ज है।

    यहां सबसे बड़ी पारी क्रिस गेल और ऋषभ पंत (128-128) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी लसिथ मलिंगा (5/13, बनाम DC, 2011) ने की थी।

    प्रदर्शन

    अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

    DC ने अरुण जेटली स्टेडियम पर कुल 78 मुकाबले खेले हैं। 32 मैच में टीम को जीत और 44 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    1 मैच टाई रहा है और 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 231 रन रहा है।

    GT की टीम ने इस मैदान पर सिर्फ 1 मैच खेला है। उन्हें उस मुकाबले में जीत मिली थी। यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 163 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: संजू सैमसन का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े संजू सैमसन
    IPL 2024: श्रेयस अय्यर ने जड़ा इस संस्करण में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    KKR बनाम RCB: विल जैक्स ने जड़ा अपना पहला IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, DC को 29 रन से दी मात  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: DC में शामिल हुए लिजाड विलियम्स के टी-20 क्रिकेट में कैसे है आंकड़े? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  लखनऊ सुपर जायंट्स

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: शिखर धवन का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में 17वें संस्करण में लगे सबसे तेज 300 छक्के, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    शुभमन गिल ने खेली IPL 2024 की सर्वोच्च पारी, GT से पूरे किए 1,500 रन शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    PBKS बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए अपने 6,500 रन, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अपना 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    IPL में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    IPL 2024: MI ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025