Page Loader
IPL 2024 नीलामी: उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा
उमेश यादव को मिला खरीदार (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024 नीलामी: उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 19, 2023
03:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए दुबई में हुई नीलामी में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव को खरीदार मिल गया है। गुजरात टाइटंस ने उन्हें 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। नीलामी से पहले उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन KKR ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

प्रदर्शन

IPL में उमेश के आंकड़े

IPL में उमेश के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 141 मैच की 140 पारियों में 136 सफलताएं प्राप्त की हैं। इस दौरान उमेश की औसत 30.04 की और इकॉनमी 8.38 की रही है। 4/23 लीग में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। उन्होंने IPL में 3 बार 4 विकेट लने का कारनामा किया है। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग में उमेश अब तक 196 रन भी बना चुके हैं।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टी-20 में प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उमेश के गेंदबाजी आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 9 मुकाबलों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 23.33 की और इकॉनमी 9.33 की रही है। 2/19 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 186 टी-20 मुकाबलों में 193 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी औसत 27.51 की और इकॉनमी 8.28 की रही है। 5/18 टी-20 में उनकी गेंदबाजी की सबसे अच्छे आंकड़े हैं।