Page Loader
IPL 2024 नीलामी: मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा
मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा (तस्वीर: एक्स/@Mujeeb_R88)

IPL 2024 नीलामी: मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 19, 2023
09:43 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में हुई नीलामी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये ही था। मुजीब गेंद को दोनों तरफ घुमाने का माद्दा रखते हैं। KKR को मिस्ट्री स्पिनर काफी पसंद हैं। टीम में मुजीब के अलावा सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती भी मौजूद हैं।

प्रदर्शन

IPL में मुजीब का प्रदर्शन

मुजीब 2018 से 2021 तक IPL का हिस्सा रहे थे। वह अपने पहले 3 सीजन में पंजाब किंग्स और IPL 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आए। उन्होंने IPL में अब तक खेले 19 मुकाबलों में 19 सफलताएं प्राप्त की हैं। इस दौरान उनकी औसत 31.15 की और इकॉनमी 8.18 की रही है। 3/27 लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा अफगानी क्रिकेटर ने IPL में 12 रन भी बनाए हैं।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मुजीब के आंकड़े

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मुजीब के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 43 मुकाबलों में 17.83 की औसत और 6.28 की इकॉनमी से 56 विकेट चटकाए हैं। 5/20 इस प्रारूप में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। इसके अलावा 229 टी-20 मुकाबलों में मुजीब के नाम 244 विकेट हैं। इस दौरान उनकी औसत 23.78 की और इकॉनमी 6.71 की रही है।