Page Loader
IPL 2024 नीलामी: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज जोश इंग्लिश को नहीं मिला कोई खरीदार
जोश इंग्लिश ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

IPL 2024 नीलामी: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज जोश इंग्लिश को नहीं मिला कोई खरीदार

Dec 19, 2023
09:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश को कोई खरीदार नहीं मिल पाया। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। वह अब तक क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में एक बार भी नहीं खेले हैं। कंगारू टीम का यह खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

ऑस्ट्रेलिया

कैसा रहा है इंग्लिश का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

इंग्लिश ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 15 पारियों में 29.77 की औसत से 387 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 158.61 की रही है। उनके बल्ले से अर्धशतक तो 1 भी नहीं निकला है, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 110 रन की उम्दा पारी खेल चुके हैं।

करियर

100 से ज्यादा टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं इंग्लिश 

इंग्लिश ने अब तक 105 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 31.22 की औसत से 2,623 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 3 शतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन रहा है। उन्होंने 16 अर्धशतक भी जड़े हैं। इंग्लिश की स्ट्राइक रेट की बात करे तो वह 148.86 की रही है। वह 15 बार टी-20 क्रिकेट में नाबाद भी रहे हैं। वह बिग बैश लीग (BBL) में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हैं।