Page Loader
IPL 2024 नीलामी: डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा 
राजस्थान रॉयल्स से लीग में खेल चुके हैं मिचेल (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

IPL 2024 नीलामी: डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा 

Dec 19, 2023
02:43 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा था। वह पिछले कुछ समय से खेल के सभी प्रारूपों में कीवी टीम के उपयोगी खिलाड़ी बने हुए हैं। वह IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। आइए उनके टी-20 करियर पर एक नजर डालते हैं।

IPL

IPL में सिर्फ 2 मैच खेल चुके हैं मिचेल 

मिचेल को IPL 2022 में RR की ओर से सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने कुल 33 रन बनाए थे। उनके स्कोर 16 और 17 रन रहे थे। उन्होंने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें वह कोई विकेट नहीं ले सके थे। बता दें कि IPL 2022 से पहले की नीलामी में उन्हें RR ने 75 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया था।

आंकड़े

मिचेल के टी-20 आंकड़ों पर एक नजर 

अपने टी-20 क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय करियर में मिचेल ने 56 मैचों में 24.86 की औसत और 137.22 की स्ट्राइक रेट से 1,069 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 72* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक लगाए थे। अपने टी-20 करियर पर उन्होंने 30.79 की औसत और 135.14 की स्ट्राइक रेट से 4,003 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 76 विकेट लिए हैं।