Page Loader
IPL 2024 नीलामी: क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा
क्रिस वोक्स को मिला खरीदार (तस्वीर: एक्स/@chriswoakes)

IPL 2024 नीलामी: क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 19, 2023
02:47 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मंगलवार को दुबई के कोका कोला एरिना में मिनी नीलामी हुई। इस नीलामी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की चांदी हुई है। पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वोक्स IPL 2023 में हुई नीलामी से हट गए थे। वह आखिरी बार IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

प्रदर्शन

IPL में वोक्स का प्रदर्शन

IPL में वोक्स के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 21 मुकाबलों में 78 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 13 की और स्ट्राइक रेट 101.29 की रही है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 18 रन है। उन्होंने दुनिया की सबसे महंगी लीग में 7 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 21.93 की औसत और 8.97 की इकॉनमी से 30 विकेट अपने नाम किए हैं। 3/6 लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टी-20 में वोक्स का प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वोक्स के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 31 मैच की 16 पारियों में 145 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 18.12 की और स्ट्राइक रेट 130.63 की रही है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 31 पारियों में वोक्स के नाम 29 विकेट दर्ज हैं। 3/4 इस प्रारूप में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। उन्होंने 149 टी-20 मुकाबलों में अब तक 160 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 89 पारियों में 966 रन भी बनाए।