Page Loader
IPL 2024: एनरिक नोर्खिया ने KKR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
एनरिक नोर्खिया ने झटके 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: एनरिक नोर्खिया ने KKR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Apr 03, 2024
10:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 16वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान वह काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने करीब 15 की इकॉनमी से रन लुटाए। हालांकि, उनके द्वारा झटके गए तीनों विकेट काफी अहम थे। यही कारण रहा कि KKR की टीम IPL इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाने से चूक गई।

गेंदबाजी

कैसी रही नोर्खिया की गेंदबाजी?

नोर्खिया ने 60 रन के कुल स्कोर पर फिलिप साल्ट (18) को आउट कर KKR को न केवल पहला झटका दिया, बल्कि मैच में अपने विकेटों का खाता भी खोला। उन्होंने रन तो काफी लुटाए, लेकिन अंगकृष रघुवंशी (54) और रिंकू सिंह (26) के रूप में 2 बड़े विकेट चटकाकर KKR को 300 रन का नया इतिहास लिखने से रोक दिया। नोर्खिया ने अपने कोटे 4 ओवर में 14.80 की इकॉनमी से 59 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

करियर

कैसा रहा है नोर्खिया का IPL करियर?

नोर्खिया ने साल 2020 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 43 मैचों में 25.09 की औसत और 8.66 की इकॉनमी से 57 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह एक बार भी 4 या 5 विकेट हॉल नहीं ले सके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/33 विकेट का रहा है। इसी तरह वह 13 पारियों में केलव 45 रन बना सके हैं। उन्होंने 994 गेंदों फेंककर 1,430 रन लुटाए हैं।