Page Loader
IPL 2023: कौन है नवीन उल हक, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया डेब्यू? 
नवीन अल हक को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मौका दिया (तस्वीर: ट्विटर/@LucknowIPL)

IPL 2023: कौन है नवीन उल हक, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया डेब्यू? 

Apr 19, 2023
11:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए नवीन उल हक ने डेब्यू किया है। वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। नवीन अफगानिस्तान के 7वें खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने IPL में डेब्यू किया है। नवीन का टी-20 करियर शानदार रहा है। इससे पहले नूर अहमद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेले थे। आइए नवीन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

खिलाड़ी

नवीन से पहले अफगानिस्तान के ये खिलाड़ी खेल चुके हैं IPL 

नवीन से पहले मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, रहमनुल्लाह गुरबाज, नूर और फजल हक फारुकी IPL खेल चुके हैं। राशिद GT के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। वह अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने IPL में कप्तानी की थी। मुजीब को इस सीजन किसी भी IPL टीम में जगह नहीं मिली है। नूर ने अपने पहले मुकाबले में संजू सैमसन को आउट किया था। नबी भी इस सीजन किसी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

करियर

कैसा रहा है नवीन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

नवीन ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 27 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 20.70 की शानदार औसत से 34 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.10 की रही है और उन्होंने 15.3 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है। वह अभी तक 5 विकेट हॉल या 4 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/21 का रहा है। उन्होंने 521 गेंदें फेंकी है और उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 704 रन बनाए हैं।

विकेट

टी-20 क्रिकेट में नवीन ने झटके हैं 160 विकेट 

टी-20 क्रिकेट की बात करें तो नवीन ने अब तक 132 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 23.27 की औसत से 160 विकेट लिए हैं। उन्होंने 23.27 की औसत से गेंदबाजी की है और उनकी स्ट्राइक रेट 17.2 की रही है। वह 3 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/11 का रहा है। उन्होंने 2,764 गेंदें फेंकी है और उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 3,724 रन बनाए हैं।

एक्शन

बुमराह से मिलता है नवीन का एक्शन 

साल 2021 के टी-20 विश्व कप के दौरान नवीन ने शानदार गेंदबाजी की थी। उनके गेंदबाजी एक्शन को देखकर लोगों ने उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से करने लगे थे। उनका एक्शन बुमराह से मिलता-जुलता है। नवीन ने टी-20 क्रिकेट में अपना पहला मैच 21 सितंबर, 2019 को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। वह अफगानिस्तान के लिए 7 वनडे मुकाबले भी खेल चुके हैं।