Page Loader
IPL 2023: गुजरात बनाम चेन्नई मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, 800 रुपये है न्यूनतम कीमत
31 मार्च को खेला जाएगा IPL 2023 का पहला मुकाबला (फोटो: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023: गुजरात बनाम चेन्नई मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, 800 रुपये है न्यूनतम कीमत

Mar 10, 2023
05:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच 31 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाना है। इस मैच के टिकटों के दाम सामने आ गए हैं। मैच देखने के लिए दर्शकों को 800 से लेकर 4,500 रूपये तक के टिकट खरीदने होंगे। एक व्यक्ति अधिकतम 10 टिकट खरीद सकता है। टिकट Paytm Insider पर उपलब्ध हैं और दर्शक इन्हें ऑनलाइन ही बुक कर पाएंगें।

IPL 2023

मुंबई के होम मैचों के टिकटों की बिक्री भी शुरू हुई

IPL 2023 के साथ होम और अवे फॉर्मेट की वापसी होगी और इसके लिए सभी टीमें होमग्राउंड के टिकट भी बेचेंगी। मुंबई इंडियंस ने अपने होम मैचों की टिकट बेचनी शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल आम जनता के लिए टिकट 14 मार्च से उपलब्ध होंगे। मुंबई के होम मैचों के टिकटों के दाम न्यूनतम 900 रूपये से लेकर 9,200 रूपये तक रखे गए हैं। इन मैचों के लिए एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकता है।