NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: ये खिलाड़ी हो सकते हैं 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के दावेदार, जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: ये खिलाड़ी हो सकते हैं 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के दावेदार, जानिए आंकड़े 

    IPL 2023: ये खिलाड़ी हो सकते हैं 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के दावेदार, जानिए आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 26, 2023, 03:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: ये खिलाड़ी हो सकते हैं 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के दावेदार, जानिए आंकड़े 
    डेवाल्ड ब्रेविस से मुंबई को बहुत उम्मीदें होंगी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर साल 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया जाता है। इसे हासिल करने के लिए युवा खिलाड़ियों को कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। इनमें खिलाड़ी का IPL में 25 या उससे कम मैच, 5 या उससे कम टेस्ट और 20 या उससे कम वनडे मैच खेलना जरूरी है। इसी तरह उम्र 25 साल या उससे कम होनी चाहिए। आइए इस सीजन में इस पुरस्कार के दावेदारों के बारे में जानते हैं।

    धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं हैरी ब्रूक 

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 13.25 करोड़ रुपये खर्च कर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रुक को अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने 99 टी-20 मैच खेले हैं और 148.38 की शानदार स्ट्राइक रेट से 2,432 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102 रन नाबाद रहा है। उनकी उम्र 24 साल है और वह पहली बार IPL खेलेंगे। अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में ब्रुक ने 20 मैच में 137.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 372 रन बनाए हैं।

    पिछले सीजन आयुष बदोनी ने खेली थी कुछ शानदार पारियां 

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलने वाले 23 साल के आयुष बदोनी ने पिछले साल कुछ शानदार पारियां खेली थी। उन्होंने 13 मुकाबलों में 20.12 की औसत से 161 रन बनाए थे। इस दौरान बदोनी का स्ट्राइक रेट 123.85 का था और उन्होंने 1 अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। इस सीजन लखनऊ को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें होंगी। टी-20 क्रिकेट के 26 मैच में बदोनी ने 294 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 130.08 का रहा है।

    IPL 2022 में मुंबई की खोज थे तिलक वर्मा

    मुंबई इंडियंस (MI) के लिए पिछले साल खेलने वाले तिलक वर्मा की उम्र 20 साल है। उन्होंने IPL 2022 में 14 मैच खेले थे और 36.09 की औसत से 397 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 131.02 का था। उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक लगाए थे। इस सीजन यह खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई मुकाबले जीता सकते हैं। टी-20 में उन्होंने 36 मैच खेले हैं और 35.83 की औसत और 136.76 की स्ट्राइक रेट से 1,075 रन बनाए हैं।

    डेवाल्ड ब्रेविस इस सीजन कर सकते हैं धमाल 

    मुंबई के लिए पिछले सीजन डेब्यू करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस अभी सिर्फ 19 साल के हैं। उन्हें पिछले सीजन 7 मैच खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 23.00 की औसत और 142.48 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 रन था। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 11 छक्के लगाए थे। टी-20 क्रिकेट में वह 44 मैच में 141.08 की स्ट्राइक रेट से 1,055 रन बना चुके हैं।

    KKR रिंकू सिंह को देना चाहेगी ज्यादा मौके 

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले रिंकू सिंह की उम्र 25 साल है। IPL में उन्होंने 17 मैच खेले हैं और 130.05 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन है। वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा खेलते आ रहे हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 75 मैच में 137.95 की औसत से 1,294 रन बनाए हैं। अगर उन्हें KKR ने ज्यादा मौके दिए तो वह कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    डेवाल्ड ब्रेविस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: रजत पाटीदार ने शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो, पूरी तरह फिट नजर आए रजत पाटीदार
    IPL 2023: विराट कोहली अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए उनके आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2023: RCB के लिए बुरी खबर, रजत पाटीदार समेत इन खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2023: क्या है गुजरात टाइटंस की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का सटीक विश्लेषण  गुजरात टाइटंस

    क्रिकेट समाचार

    पहला टी-20: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा WPL का फाइनल, जानिए स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर खेलेगी 2 अतिरिक्त टी-20 मुकाबले भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2023: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली के नाम है दिलचस्प रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज विराट कोहली

    डेवाल्ड ब्रेविस

    एबी डिविलियर्स ने की इस 19 वर्षीय बल्लेबाज की सूर्यकुमार यादव से तुलना, कही ये बात एबी डिविलियर्स
    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, ब्रेविस को नहीं मिली जगह इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    डेवाल्ड ब्रेविस जल्द खेल सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, CSA डॉयरेक्टर ने दिए संकेत अंडर-19 विश्व कप
    IPL 2022: लीग में पहली बार हिस्सा लेने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023