NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023:  सुनील नरेन ने KKR के लिए फेंका अपना सबसे महंगा स्पैल, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2023:  सुनील नरेन ने KKR के लिए फेंका अपना सबसे महंगा स्पैल, जानिए उनके आंकड़े
    सुनील नरेन ने पहली बार IPL 13 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023:  सुनील नरेन ने KKR के लिए फेंका अपना सबसे महंगा स्पैल, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 16, 2023
    10:36 pm

    क्या है खबर?

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रविवार को अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

    मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम को 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

    इस मुकाबले में अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने IPL इतिहास में अपना सबसे महंगा स्पैल फेंका। उन्होंने अपने तीन ओवरों के स्पैल में ही 41 रन दे दिए।

    आइए नरेन के आंकड़ों और मैच के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    कब-कब महंगे साबित हुए नरेन? 

    KKR के दिग्गज स्पिन जादूगर नरेन ने इस मुकाबले में 13.66 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए। जिसके चलते यह उनका अब तक सबसे खराब प्रदर्शन बन गया है।

    IPL में नरेन के पिछले महंगे स्पैल 2019 में पंजाब किंग्स (PBKS) और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आए थे।

    दोनों मौकों पर उन्होंने अपने दो ओवर के स्पैल से 12.00 से अधिक की इकॉनमी रेट से रन लुटाए थे और कोई भी विकेट नहीं ले पाए थे।

    रिपोर्ट

    नरेन के साथ पहली बार हुआ ऐसा 

    नरेन ने IPL के इतिहास में पावरप्ले के दौरान अब तक 144 ओवर फेंके हैं। आज पहली बार उन्होंने पावरप्ले के एक ओवर में 20 से अधिक रन (22) दिए।

    इसके अलावा नरेन ने अब तक 151 IPL मैचों में गेंदबाजी की है, लेकिन रविवार को पहली बार उनकी इकॉनमी रेट 13 से अधिक (13.67) की रही।

    नरेन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजों को संयुक्त रूप से चौथे सर्वाधिक बार (12) स्टंप आउट करने वाले गेंदबाज हैं।

    रिपोर्ट

    इस मुकाबले के अलावा सीजन में शानदार रहा है नरेन का प्रदर्शन 

    नरेन रविवार को MI के खिलाफ मुकाबले में भले ही महंगे साबित हुए हों, लेकिन वह इस सीजन में KKR के लिए किफायती रूप से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने हुए हैं।

    IPL 2023 में उन्होंने अब तक 8.31 की इकॉनमी रेट से 5 पारियों में 6 विकेट लिए हैं।

    सक्रिय क्रिकेटरों के बीच टूर्नामेंट के इतिहास में उनकी इकॉनमी रेट (6.68) दूसरी सबसे बेहतर है। ओवरऑल उनकी इकॉनमी रेट छठी सबसे बढ़िया है।

    रिपोर्ट

    नरेन का IPL करियर 

    34 वर्षीय दाएं हाथ के स्पिनर नरेन ने साल 2012 में KKR के लिए IPL डेब्यू किया था। उन्होंने पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 153 IPL मैचों में 6.68 की शानदार इकॉनमी रेट से 158 विकेट लिए हैं। लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट रहा है।

    बल्लेबाजी में उन्होंने 91 पारियों में 162.32 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1,034 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक भी जमाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनील नरेन
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    सुनील नरेन

    #Opinion: इन वजहों से KKR जीत सकती है IPL 2019 का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: सभी टीमों के एक-एक सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज़, जो मचा सकते हैं धमाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए किस टीम का गेंदबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए किस टीम का गेंदबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: आंद्रे रसेल KKR के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  आंद्रे रसेल
    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स में शाकिब अल हसन की जगह किसे मिल सकता है मौका?  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए कारण  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: खिलाड़ियों की चोटों ने बढ़ाई CSK की चिंता, ये खिलाड़ी हैं चोटिल  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: PBKS को हराकर फिर से जीत की पटरी पर लौटी GT, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम GT: शुभमन गिल ने जमाया IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL: KKR के कप्तान नितीश राणा का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023: KKR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025