NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: एमए चिदंबरम स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करना होता है फायदेमंद, जानिए रोचक आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2023: एमए चिदंबरम स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करना होता है फायदेमंद, जानिए रोचक आंकड़े
    एम चिदंबरम स्टेडियम पर 68 IPL मैच खेले गए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    IPL 2023: एमए चिदंबरम स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करना होता है फायदेमंद, जानिए रोचक आंकड़े

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 04, 2023
    02:55 pm

    क्या है खबर?

    चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम का क्रिकेट से खास और पुराना नाता रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम की पहली टेस्ट जीत (बनाम इंग्लैंड, फरवरी, 1952) से लेकर कई ऐसी खास यादें हैं जो इस मैदान से जुड़ी हैं।

    हालिया वर्षों में यह मैदान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के आयोजन को लेकर चर्चा में है। IPL 2023 के लिए इस मैदान को कुल 7 मैचों की मेजबानी मिली है।

    आइए इस मैदान के खास आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    चिदंबरम स्टेडियम से जुड़ी खास जानकारी 

    यह मैदान भारत के सबसे पुराने स्टेडियमों में से एक है। यह वर्ष 1916 में बनकर तैयार हुआ था। यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी, 1934 में भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जो टेस्ट मैच था।

    यह चेन्नई क्रिकेट टीम और IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का घरेलू मैदान भी है।

    4 बार की विजेता CSK टीम घरेलू परिस्थितियों में और भी खतरनाक हो जाती है। CSK ने यहां पर 57 में 41 मैच जीते हैं।

    रिपोर्ट

    चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए हैं 68 IPL मैच 

    चिदंबरम स्टेडिमय IPL के पसंदीदा मैदानों में से एक है। इस मैदान ने अब तक चौथे सबसे अधिक IPL मैचों की मेजबानी की है। इस मैदान पर अब तक कुल 68 IPL मुकाबले आयोजित हो चुके हैं।

    सबसे अधिक IPL मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (102) में खेले गए हैं। इसके बाद बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी (81) और कोलकाता के ईडन गार्डन (78) का नंबर आता है।

    रिपोर्ट

    चिदंबरम स्टेडियम की IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    चिदंबरम स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मैच (61.78 प्रतिशत) जीते हैं। वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 26 मैच (38.24 प्रतिशत) मैच जीते हैं।

    इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2010 में CSK की ओर से खेलते हुए RR के खिलाफ 127 रन बनाए थे। एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंद्रे रसेल (5/15, बनाम मुंबई इंडियंस, 2021) ने की है।

    रिपोर्ट

    चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

    चेन्नई की पिच से पहले बल्लेबाजों को और बाद में स्पिनरों को मदद मिलती है। यहां शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है, लेकिन उनकी काफी पिटाई होती है।

    यहां की विकेट आमतौर पर सूखी और सख्त होती है, जो समय के साथ और खराब हो जाती है।

    यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है जिससे शॉट लगाना आसान होता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 150 है और दूसरी पारी का 120 रन।

    रिपोर्ट

    चिदंबरम स्टेडियम से जुड़ी रोचक जानकारी

    पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मार्च, 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 304 गेंद पर 319 रन बनाकर टेस्ट प्रारूप में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था।

    यह सहवाग का दूसरा तिहरा शतक था। क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में दो तिहरे शतक लगाने वाले वह डॉन ब्रैडमैन और ब्रायन लारा के बाद तीसरे खिलाड़ी हैं।

    इस मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ने फरवरी, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक बनाया था।

    रिपोर्ट

    एम चिदंबरम स्टेडियम पर IPL 2023 का शेड्यूल 

    दिनांक - वार - टीमें - समय

    3 अप्रैल, सोमवार, CSK बनाम LSG, CSK 12 रन से जीता

    12 अप्रैल, बुधवार, CSK बनाम RR, दोपहर 3:30 बजे

    21 अप्रैल, शुक्रवार, CSK बनाम SRH, शाम 7:30 बजे

    30 अप्रैल, रविवार, CSK बनाम PBKS, दोपहर 3:30 बजे

    6 मई, शनिवार, CSK बनाम MI, शाम 7:30 बजे

    10 मई, बुधवार, CSK बनाम DC, शाम 7:30 बजे

    14 मई, रविवार, CSK बनाम KKR, शाम 7:30 बजे

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: रहमानुल्लाह गुरबाज डेब्यू IPL मुकाबले में हुए फेल, बना सके केवल 22 रन IPL 2023
    IPL: पंजाब के खिलाफ महंगे रहे शार्दुल ठाकुर, उनके नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड शार्दुल ठाकुर
    IPL 2023: उमेश यादव का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा  IPL 2023
    मुकेश कुमार ने किया अपना IPL डेब्यू, जानिए अब तक का उनका सफर IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: 2017 के बाद पहली बार नजर आएंगे 3 विदेशी कप्तान, जानिए सभी के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुकेश चौधरी और मोहसिन खान के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर संदेह बरकरार इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी? विराट कोहली
    रविंद्र जडेजा ने CSK से जुड़े इंस्टाग्राम पोस्ट हटाए; क्या हुई अनबन? क्रिकेट समाचार
    कैप्टन कूल धोनी के कार कलेक्शन में हैं हमर से लेकर फेरारी 599 तक ऑडी Q7
    रोहित शर्मा ने कप्तानी में एमएस धोनी का अहम रिकॉर्ड तोड़ा, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: गुजरात ने किया सीजन का विजयी आगाज, चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, केन विलियमसन पूरे सीजन से हुए बाहर केन विलियमसन
    IPL 2023: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतना होता है महत्वपूर्ण, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025