NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जल्द होंगे शामिल, ये टीमें होंगी मजबूत
    खेलकूद

    IPL 2023: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जल्द होंगे शामिल, ये टीमें होंगी मजबूत

    IPL 2023: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जल्द होंगे शामिल, ये टीमें होंगी मजबूत
    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 03, 2023, 06:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जल्द होंगे शामिल, ये टीमें होंगी मजबूत
    दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चलते IPL के कुछ मैच नहीं खेल पाए (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण अफ्रीका के कुछ बड़े खिलाड़ी जल्द ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाले हैं। नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम वनडे सीरीज खेल रही थी जिसके चलते उसके अधिकांश प्रमुख खिलाड़ी IPL 2023 में भाग नहीं ले पा रहे थे। यह सीरीज रविवार को ही संपन्न हुई है, जिसमें प्रोटियाज ने 2-0 से जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं कौन-कौन से प्रोटियाज खिलाड़ी लीग में शामिल होंगे।

    IPL 2023 में इस बार कितने दक्षिण अफ्रीकी खेल रहे हैं? 

    IPL 2023 में दक्षिण अफ्रीका के कई स्टार खिलाड़ी विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं। इनमें फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डिकॉक, कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, एनरिक नार्खिया और डेविड मिलर शामिल हैं। इसके अलावा राइली रूसो, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येन्सन, डुआन जानसेन, डोनोवन फेरेरा, डेवाल्ड ब्रेविस, सिसांडा मगाला और ड्वेन प्रीटोरियस भी शामिल हैं। इनमें से वर्तमान में केवल डु प्लेसिस, जानसेन, प्रिटोरियस, ब्रेविस, स्टब्स, रूसो और फरेरा लीग शुरू होने से पहले संबंधित फ्रेंचाइजियों से जुड़ गए थे।

    सनराइजर्स हैदराबाद को होगा सबसे अधिक फायदा 

    दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लीग से जुड़ने पर सबसे अधिक फायदा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम को होगा। टीम में तीन प्रोटियाज खिलाड़ी हैं, जिनमें मार्करम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। SRH के लिए मार्को येन्सन और हेनरिक क्लासेन शेष दो खिलाड़ी हैं, जो IPL 2023 सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। तीनों खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं, मार्करम को नीदरलैंड के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार भी मिला है।

    मिलर के जुड़ने से और ताकतवर होगी गुजरात टाइटंस 

    विस्फोटक बल्लेबाज मिलर जल्द ही गुजरात टाइटंस (GT) टीम का हिस्सा बनने वाले हैं। उनके जुड़ने टीम और ताकतवर हो जाएगी। मिलर के लिए IPL 2022 खासा यादगार रहा था। पिछले सीजन में उन्होंने 17 मैच में 481 रन बनाते हुए बड़े फिनिशर की भूमिका निभाई थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज मिलर IPL 2023 सीजन में भी उस फॉर्म को दोहराने के इच्छुक होंगे और GT के लिए खिताब बचाने में बड़े मददगार साबित हो सकते हैं।

    दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट फैंस इस बार टीवी पर नहीं देख पाएंगे IPL मैच 

    दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट फैंस इस बार IPL के 16वें सीजन के मुकाबलों को टीवी पर नहीं देख पाएंगे। इसकी वजह ये है कि उनका प्रमुख टेलीविजन ब्रॉडकास्टर सुपरस्पोर्ट लीग के प्रसारण अधिकार हासिल नहीं कर पाया है। लीग के इतिहास में यह पहली बार होगा जब दक्षिण अफ्रीका की जनता IPL को टीवी पर नहीं देख पाएगी। लंबी बातचीत के बाद भी IPL आयोजक और सुपरस्पोर्ट के बीच कोई डील नहीं हो पाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    गुजरात टाइटंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में अब तक ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा चुके हैं 78 मैच, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    IPL में अब तक 77 मैचों की मेजबानी कर चुका है अरुण जेटली स्टेडियम, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: दिल्ली बनाम गुजरात मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: RCB ने MI को 8 विकेट से हराया, कोहली-डु प्लेसिस की शतकीय साझेदारी  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: RR ने SRH को 72 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    RR बनाम SRH: संजू सैमसन ने जमाया IPL करियर का 18वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 204 रन का लक्ष्य, बटलर-सैमसन और यशस्वी के अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को वनडे सीरीज में 2-0 से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    एडेन मार्करम ने करियर के 50वें वनडे में जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  एडेन मार्करम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: टेंबा बावुमा ने खेली 90 रनों की शानदार पारी नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    गुजरात टाइटंस

    IPL का असर, जियो सिनेमा बना एक दिन में सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला ऐप IPL 2023
    IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, केन विलियमसन पूरे सीजन से हुए बाहर केन विलियमसन
    IPL 2023: गुजरात ने किया सीजन का विजयी आगाज, चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक IPL 2023
    CSK बनाम GT: रुतुराज गायकवाड़ IPL करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023