Page Loader
IPL 2023: सैम कर्रन ने LSG के खिलाफ झटके 3 विकेट, हासिल की खास उपलब्धि 
सैम कर्रन ने LSG के खिलाफ लिए 3 विकेट (तस्वीर: ट्विटर/@PunjabKingsIPL)

IPL 2023: सैम कर्रन ने LSG के खिलाफ झटके 3 विकेट, हासिल की खास उपलब्धि 

Apr 15, 2023
10:31 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 21वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के सैम कर्रन ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 3 विकेट चटकाए। इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कर्रन PBKS की कप्तानी कर रहे हैं। इस मुकाबले में LSG ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं। कर्रन के प्रदर्शन और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

ऐसा रहा कर्रन का प्रदर्शन 

बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले कर्रन ने अपने 4 ओवरों में 31 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट कराया था। इसके बाद उन्होंने अपने आखिरी ओवर में कृष्णप्पा गौतम और युद्धवीर सिंह के विकेट चटकाए। वह अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा कगिसो रबाडा ने 34 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

जानकारी

कर्रन ने हासिल की ये उपलब्धि  

कर्रन आज पहली बार IPL में कप्तानी कर रहे हैं। वह अब IPL में कप्तानी में डेब्यू करते हुए 3 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

IPL करियर 

कैसा रहा है कर्रन का IPL करियर?

कर्रन ने 2019 में पहली बार IPL में शिरकत की थी। उन्होंने अब तक 37 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 31.00 की औसत और 9.12 की इकॉनमी रेट से 37 विकेट लिए हैं। इस बीच 11 रन देते हुए 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। IPL 2023 में उन्होंने अब तक 5 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 30.40 की औसत और 8.52 की इकॉनमी रेट से 5 विकेट ही लिए हैं।