NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 10, 2023 | 02:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    जोस बटलर इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस सीजन कुछ मुकाबलों को छोड़ दें तो बटलर अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। गुरुवार को कोलकाता के इडन गार्डन में इस खिलाड़ी से एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी। इस बीच आइए बटलर के आंकड़े और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2023 में कैसा रहा है बटलर का प्रदर्शन? 

    इस सीजन बटलर ने 11 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35.64 की औसत से 392 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 143.59 की रही है। उन्होंने 4 अर्धशतक के साथ 42 चौके और 14 छक्के भी जमाए हैं। पिछले सीजन भी बटलर शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने IPL 2022 में 17 मैच में 57.53 की औसत और 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। पिछले साल उन्होंने 4 शतक और 4 अर्धशतक जमाए थे।

    KKR के खिलाफ कैसे हैं बटलर के आंकड़े? 

    बटलर ने KKR के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2016 में खेला था। वह अब तक 11 बार KKR के खिलाफ मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान वह 37.00 की औसत और 140.15 की स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। बटलर KKR के खिलाफ अर्धशतक तो एक भी नहीं लगा सके, लेकिन 1 शतकीय पारी जरूर खेली है। KKR के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। उन्होंने 36 चौके और 16 छक्के भी लगाए हैं।

    KKR के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ वार्नर के आंकड़े 

    वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ बटलर ने 13 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 28 रन बनाए हैं। इस बीच चक्रवर्ती ने उन्हें 2 बार आउट किया है। RR के सलामी बल्लेबाज ने सुनील नरेन के विरुद्ध 49 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए हैं। इस बीच नरेन उन्हें 1 बार आउट करने में सफल रहे हैं। बटलर ने उमेश यादव के खिलाफ 37 गेंदों में बिना आउट हुए 54 रन बनाए हैं।

    बटलर का ईडन गार्डन में कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    ईडन गार्डन स्टेडियम में बटलर ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और 56.33 की औसत और 169.00 की स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी जमाया है। ऐसे में इस बार भी उनके अच्छी पारी की उम्मीद होगी।

    शानदार रहा है बटलर का IPL करियर 

    बटलर ने IPL में अब तक 93 मुकाबले खेले हैं और 39.30 की औसत से 3,223 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 148.94 की रही है। बटलर ने अपने IPL करियर में 5 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने इस दौरान 319 चौके और 149 छक्के जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है। वह 52 कैच लेने में कामयाब रहे हैं और उन्होंने 1 स्टंप आउट भी किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    जोस बटलर
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग

    जोस बटलर

    IPL 2023: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम SRH: जोस बटलर 5 रन से शतक से चूके, जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 215 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    KKR बनाम PBKS: नितीश राणा ने जमाया IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा
    IPL 2023: KKR ने आखिरी गेंद पर PBKS को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: वरुण चक्रवर्ती ने PBKS के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वरुण चक्रवर्ती

    राजस्थान रॉयल्स

    RR बनाम SRH: युजवेंद्र चहल ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  युजवेंद्र चहल
    RR बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने लगाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: संजू सैमसन ने SRH के खिलाफ लगाया लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    MI बनाम RCB: नेहल वढेरा ने लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    MI बनाम RCB: सूर्यकुमार यादव ने IPL करियर का 20वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: MI ने RCB को हराया, अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने RCB को दिया 200 रन का लक्ष्य, डु प्लेसिस-मैक्सवेल की शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक, RCB के लिए अपने 1,000 रन पूरे किए फाफ डु प्लेसिस
    MI बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने 25 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  मुंबई इंडियंस
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023