NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े 

    IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 31, 2023, 07:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े 
    हैदराबाद में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रविवार 2 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले होंगे और पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हैदराबाज के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम हैदराबाद का घरेलू मैदान है और आगामी सीजन में टीम यहां कुल 7 मैच खेलेगी। टीम इस सीजन अपने नए कप्तान एडेन मार्करम के साथ उतरेगी। आइए इस मैदान पर IPL मैचों के आयोजन के बारे में जानते हैं।

    राजीव गांधी स्टेडियम का क्या है इतिहास?

    राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण साल 2004 में हुआ था। इस स्टेडियम में 38,000 दर्शक मैच देख सकते हैं। यहां पहला मैच भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। IPL का पहला मुकाबला 22 अप्रैल, 2008 को खेला गया था। 7 वनडे मुकाबले में 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। टी-20 में 2 मैच खेले गए हैं और दोनों मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।

    स्टेडियम में खेले जा चुके हैं IPL के 64 मैच 

    यह मैदान 64 IPL मैचों की मेजबानी कर चुका है। इनमें से 27 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 मैच जीते हैं। यहां उच्चतम स्कोर (231/5) SRH के नाम दर्ज है, जो उसने 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ बनाया था। यहां न्यूनतम स्कोर (80) है जो दिल्ली कैपिटल्स (DC) के नाम दर्ज है जो उसने 2013 में SRH के खिलाफ बनाया था।

    राजीव गांधी स्टेडियम पर IPL 2023 का शेड्यूल

    दिनांक - वार - टीमें - समय 02 अप्रैल, रविवार, SRH बनाम RR, दोपहर 3:30 बजे 09 अप्रैल, रविवार, SRH बनाम PBKS, शाम 7:30 बजे 18 अप्रैल, रविवार, SRH बनाम MI, शाम 7:30 बजे 24 अप्रैल, सोमवार, SRH बनाम DC, शाम 7:30 बजे 4 मई, गुरुवार, SRH बनाम KKR, शाम 7:30 बजे 13 मई, शनिवार, SRH बनाम LSG, दोपहर 3:30 बजे 18 मई, मंगलवार, SRH बनाम RCB, शाम 7:30 बजे

    राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    राजीव गांधी स्‍टेडियम की पिच बल्‍लेबाजों के लिए मददगार रहती है। गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा मदद नहीं होती है। ऐसे में गेंदबाज कई मिश्रण करते हुए नजर आएंगे ताकि बल्‍लेबाज को रन बनाने से रोक सके। टॉस जीतने के बाद टीम के गेंदबाज पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां 37 मुकाबले जीत चुकी है। यहां आखिरी बार साल 2019 में IPL मैच खेला गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2023
    एडेन मार्करम
    टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    जोशुआ लिटिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने IPL खेलने वाले आयरलैंड के पहले क्रिकेटर आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: आईएस बिंद्रा स्टेडियम कर चुका है 55 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम
    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस  IPL 2023
    IPL 2023 में बड़े बदलाव, बुमराह की जगह संदीप और पंत की जगह अभिषेक को मौका IPL 2023

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के ये 5 खिलाड़ी रखते हैं मैच का पासा पलटने की काबिलियत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मयंक अग्रवाल ने की SRH के कप्तान ऐडन मार्करम की तारीफ, कही ये बातें मयंक अग्रवाल
    IPL 2023: जानिए सनराइजर्स हैदराबाद के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: GT ने CSK के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023, PBKS बनाम KKR: जानिए मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    एडेन मार्करम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शुरुआत, ऐसा रहा पहला दिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: एडेन मार्करम 7वां टेस्ट शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: एडेन मार्करम के नाम रहा पहला दिन, मैच में बने ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: शमीम हुसैन ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: मार्क अडेयर ने चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स  IPL 2023
    IPL 2023: KKR के ये 5 प्रमुख खिलाड़ी अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023