NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023, क्वालीफायर-2: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े
    खेलकूद

    IPL 2023, क्वालीफायर-2: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े

    IPL 2023, क्वालीफायर-2: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2023, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023, क्वालीफायर-2: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े
    शुक्रवार को आमने-सामने होंगी GT और MI की टीमें (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से शुक्रवार (26 मई) को होना है। गत विजेता GT इस मैच को जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में खेलना चाहेगी। हालांकि, उसके सामने 5 बार की चैंपियन MI की कड़ी चुनौती रहने वाली है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं।

    कैसी है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

    इस स्टेडियम पर काली और लाल मिट्टी के रूप में दो तरह की पिचें उपयोग में ली जाती हैं। लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को अच्छी गति और उछाल हासिल करने में मदद करती है। दूसरी तरफ काली मिट्टी की पिचें आमतौर पर स्पिनरों और मध्यम गति के गेंदबाजों की मदद करती हैं। अहमदाबाद में क्यूरेटर ज्यादातर गति के अनुकूल पिच बनाते हैं, जिससे बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है।

    कैसा रहेगा मौसम का हाल?

    अहमदाबाद में शुक्रवार को अच्छी खासी गर्मी देखने को मिलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। बारिश के होने की बहुत ही कम संभावना है। हालांकि, बादल छाए रह सकते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले दूसरे क्वालिफयार मुकाबले में टॉस शाम 7:00 बजे से होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 7:30 बजे से फेंकी जानी है।

    अब तक 25 IPL मैचों की मेजबानी कर चुका है यह स्टेडियम 

    यह स्टेडियम IPL के 25 मैचों की मेजबानी कर चुका है, जिसमें से 12 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 13 मैच जीते हैं। यहां उच्चतम स्कोर GT के नाम (227/2) दर्ज है, जो उन्होंने 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बनाया था। यहां न्यूनतम स्कोर राजस्थान रॉयल्स (RR) के नाम (102) दर्ज है, जो उसने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बनाया था।

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

    शुभमन गिल को यह मैदान खासा रास आता है। उन्होंने यहां पर 10 मैचों में 62.63 की औसत और 147.35 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए हैं। वह इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। डेविड मिलर ने यहां पर 41.60 की औसत और 167.74 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए हैं। मोहम्मद शमी ने इस स्टेडियम पर 16.22 की औसत से 18 विकेट ले लिए हैं। ऐसे में इन सभी के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद चाहते हैं शिवसेना छोड़ना, भाजपा से नाखुश- सामना शिवसेना समाचार
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: जानिए इकलौते टेस्ट के लिए दोनों टीमें और अन्य अहम जानकारी  टेस्ट क्रिकेट
    'जरा हटके जरा बचके': विक्की के साथ फिल्म में कैटरीना क्यों नहीं? निर्देशक ने किया खुलासा विक्की कौशल
    बुगाटी शिरॉन से फेरारी SF90, ये हैं देश में उपलब्ध 5 सबसे तेज रफ्तार वाली कारें कार न्यूज

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन  अजिंक्य रहाणे
    IPL 2023: 50 लाख रुपये में बिके थे मोहित शर्मा, चटकाए दूसरे सबसे अधिक विकेट  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा हुआ?  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: मोहित शर्मा ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023