NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस 
    खेलकूद

    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस 

    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस 
    लेखन मनोज शर्मा
    Mar 31, 2023, 07:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस 
    हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी बग्घी में बैठकर मैदान में पहुंचे (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण का शुक्रवार से धमाकेदार आगाज हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत हुई। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने 'मनचला' गाना गाकर की। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने इस सीजन की जानकारी दी। IPL की शुरुआत साल 2008 से हुई थी। तब से यह लीग सफलता के कीर्तिमान स्थापित करते हुए सबसे सफल क्रिकेट लीग बन चुकी है।

    अरिजीत सिंह ने दी पहली प्रस्तुति 

    IPL 2023 के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्तुति बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर अरिजीत ने की। उन्होंने अपनी शानदार गायकी से फैंस का मन मोह लिया। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस उनके साथ गुनगुनाने लगे। इस दौरान उन्होंने 'ए वतन मेरे वतन', 'वंदे मातरम', 'लहरा दो', 'केसरिया तेरा इश्क है पीया', 'चन्ना मेरेया मेरेया', 'तू मेरे कोई ना होके भी कुछ लागे' और 'झूमे जो पठान मेरी जान' जैसे अपने हिट नंबर्स की प्रस्तुति दी।

    यहां देखें वीडियो

    𝙈𝙚𝙡𝙤𝙙𝙞𝙤𝙪𝙨!

    How about that for a performance to kick off the proceedings 🎶🎶@arijitsingh begins the #TATAIPL 2023 Opening Ceremony in some style 👌👌 pic.twitter.com/1ro3KWMUSW

    — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

    तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना के डांस पर फिदा हुए फैंस 

    अरिजीत के बाद अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने डांस मूव्य से फैंस को रोमांचित करते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया। तमन्ना ने 'ऊं अंटा आ मामा', 'तूने मारी एंट्रियां, दिल में बजी घंटीयां' और 'जोगिरा धारा' पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद साउथ की स्टार रश्मिका मंदाना ने 'सामी-सामी', 'तेरे झलक शर्फी श्रीवल्ली', 'डोलिरा ढम ढम', 'नाटू-नाटू' पर प्रस्तुित दी। मैदान में मौजूद दर्शकों ने दोनों के डांस पर जोरदार तालियों से अभिवादन किया।

    यहां देखें तमन्ना और रश्मिका का वीडियो

    𝘿𝙖𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙖𝙨 𝙚𝙫𝙚𝙧!@tamannaahspeaks sets the stage on 🔥🔥 with her entertaining performance in the #TATAIPL 2023 opening ceremony! pic.twitter.com/w9aNgo3x9C

    — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

    बग्घी में बैठकर पहुंचे धोनी और पांड्या 

    बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति के बाद मंच पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों रोजर बिन्नी (अध्यक्ष), जय शाह (सचिव) को बुलाया गया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या बग्घी में बैठकर मंच तक पहुंचे। फैंस का अभिवादन स्वीकारने के बाद दोनों कप्तान मैदान पर टॉस के लिए चले गए। खचाखच भरे स्टेडियम में फैंस की हूटिंग से दोनों कप्तान काफी खुश नजर आए।

    पहले मैच में चेन्नई से भिड़ेगी गुजरात की टीम 

    IPL के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात जायंट्स (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी। चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे हैं, जबकि गुजरात की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करते नजर आएंगे। गुजरात ने IPL 2022 में पहली बार शिरकत की थी और पहली ही बार में खिताबी जीत हासिल करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। दोनों के बीच अब तक 2 बार भिड़ंत हुई है और दोनों ही मुकाबले गुजरात ने जीते हैं।

    इन 10 टीमों के बीच होगी ट्रॉफी के लिए जंग

    IPL की सभी 10 टीमें: मुंबई इंडियंस (MI) पंजाब किंग्स (PBKS) गुजरात टाइटंस (GT) दिल्ली कैपिटल्स (DC) राजस्थान रॉयल्स (RR) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) लीग में भाग ले रही सभी टीमें 7 मैच घर में और 7 मैच बाहर खेलेंगी। IPL पूरे 3 साल बाद अपने पुराने स्वरुप होम और अवे फॉर्मेट में लौट रहा है।

    IPL से जुड़ी खास जानकारी 

    IPL 2023 का आयोजन 31 मार्च से 28 मई तक होगा। लगभग दो महीने तक चलने वाले लीग क्रिकेट के इस सबसे बड़े घमासान में सभी टीमों के बीच 56 दिनों के दौरान कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई टीम ने अब तक सबसे अधिक 5 बार IPL ट्ररॉफी जीती है। उसके बाद चेन्नई ने 4 बार विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। IPL 2023 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा ऐप पर होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 में बड़े बदलाव, बुमराह की जगह संदीप और पंत की जगह अभिषेक को मौका IPL 2023
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023, PBKS बनाम KKR: जानिए मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के ये 5 खिलाड़ी रखते हैं मैच का पासा पलटने की काबिलियत IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट में आयरलैंड ने बांग्लादेश को दूसरी बार दी शिकस्त, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप में सीधे नहीं पहुंच सका श्रीलंका, 44 साल में पहली बार खेलेंगे क्वालीफायर श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 2-0 से जीती वनडे सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स  IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर चुका है 18 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK को लगा झटका, मुकेश चौधरी पूरे सीजन से हुए बाहर- रिपोर्ट   IPL 2023
    IPL 2023, GT बनाम CSK: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है कड़ी टक्कर गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 अहम खिलाड़ी, बदल सकते हैं मैच का रुख IPL 2023

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL: किरोन पोलार्ड के नाम है आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े किरोन पोलार्ड
    IPL: रोहित और धोनी सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले भारतीय, दूसरे स्थान पर हैं पंत  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लीग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अहम जानकारी जो आप जानना चाहते हैं  इंडियन प्रीमियर लीग
    स्मिथ ने की धोनी की तारीफ, बोले- उनका हर परिस्थिति में शांत रहना है शानदार स्टीव स्मिथ

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023