Page Loader
IPL 2023: मोहम्मद शमी ने DC के खिलाफ 3 विकेट लेकर जहीर खान को पीछे छोड़ा
मोहम्मद शमी ने लिए 3 विकेट (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023: मोहम्मद शमी ने DC के खिलाफ 3 विकेट लेकर जहीर खान को पीछे छोड़ा

Apr 04, 2023
09:58 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 3 विकेट लिए। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में शमी नई गेंद से शुरुआत में अपनी लय ढूंढ़ते हुए नजर आए थे। हालांकि, इस बीच उन्होंने कुछ शानदार गेंद फेंककर विपक्षी बल्लेबाजों को चौंका दिया। उनके प्रदर्शन और IPL के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

ऐसा रहा शमी का प्रदर्शन 

शमी ने पृथ्वी शॉ के रूप में आज अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने मिचेल मार्श और अक्षर पटेल के रूप में महत्वपूर्ण विकेट लिए। हालांकि, इस दौरान वह महंगे भी साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 41 रन लुटाए। वह अब IPL 2019 की शुरुआत से अब तक 83 विकेट ले चुके हैं। वह इस अंतराल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (82) को पीछे छोड़ा है।

करियर 

कैसा रहा है शमी का IPL करियर?

शमी ने 2013 में IPL में अपना डेब्यू किया था। अपने 1 दशक लम्बे IPL करियर में उन्होंने अब तक 95 मैचों में 28.46 की औसत और 8.52 के इकॉनमी रेट के साथ 104 विकेट ले लिए हैं। इस बीच उन्होंने विकेटों के मामले में पूर्व दिग्गज जहीर खान (102) को पीछे छोड़ दिया है। वह इस समय लीग में 17वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।