NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: मोहम्मद शमी का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    IPL 2023: मोहम्मद शमी का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: मोहम्मद शमी का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 27, 2023 | 04:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: मोहम्मद शमी का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    मोहम्मद शमी IPL 2023 में अब तक 28 विकेट ले चुके हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। लीग का निर्णायक मुकाबला रविवार (28 मई) को GT के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में GT के लिए उसके 'पर्पल कैप' होल्डर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। आइए शमी के CSK के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    शमी का CSK के खिलाफ प्रदर्शन 

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शमी ने CSK के खिलाफ IPL 2013 से लेकर IPL 2023 तक कुल 13 मैच खेले हैं। 13 पारियों में उन्होंने इस टीम के खिलाफ 48.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 368 रन लुटाए हैं और 13 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। इस दौरान शमी ने 28.30 की गेंदबाजी औसत और 7.56 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। CSK के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन दकर 2 विकेट रहा है।

    CSK के किन बल्लेबाजों पर हावी रहते हैं शमी? 

    शमी का CSK के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसका फायदा उन्हें फाइनल में भी मिलने की उम्मीद है। शमी ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ IPL में अब तक 19 गेंदें फेंकी हैं जिसमें उन्हें 29 रन पड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 1 बार उन्हें आउट किया है। शमी ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ 6 पारियों में 21 गेंदें फेंककर 37 रन लुटाए हैं। उन्होंने धोनी को 1 बार आउट भी किया है।

    IPL 2023 में शमी का अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    IPL 2023 में शमी का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। वह वर्तमान सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप की सूची में पहले नंबर पर हैं। इस सीजन 16 मैचों में शमी ने 17.60 की गेंदबाजी औसत और 7.95 की इकॉनमी रेट से कुल 28 विकेट लिए हैं। इस सीजन में शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट रहा है। इस सीजन उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किए हैं।

    कैसा रहा है शमी का IPL करियर? 

    32 साल के शमी ने अपने IPL करियर की शुरुआत साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ की थी। अब तक 109 IPL मैचों में शमी ने 26.63 की गेंदबाजी औसत और 8.43 की इकॉनमी रेट से 127 विकेट लिए हैं। शमी ने अब तक लीग में 401.2 ओवर (2,408 गेंद) गेंदबाजी करते हुए 3,383 रन दिए हैं। शमी अब तक लीग में 4 टीमों की ओर से खेल चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मोहम्मद शमी
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    गुजरात टाइटंस
    IPL 2023
    नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम

    मोहम्मद शमी

    IPL 2023: शमी ने इस सीजन पावरप्ले में चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: दूसरे क्वालीफायर में रोहित और शमी के बीच दिख सकती है कड़ी टक्कर  IPL 2023
    CSK बनाम GT: मोहम्मद शमी ने जमाया पर्पल कैप पर कब्जा, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लीग मुकाबलों में इन गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए दिलचस्प आंकड़े  IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023 फाइलन: GT के लिए परेशानी बन सकती है गायकवाड़-कॉनवे की जोड़ी, जानिए आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2023: CSK और MI के बाद लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023 फाइनल: पांचवें खिताब के लिए GT से भिड़ेगी CSK, जानिए प्रीव्यू और जरूरी बातें गुजरात टाइटंस

    गुजरात टाइटंस

    IPL: सबसे कम ओवर में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने शुभमन गिल, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL प्लेऑफ के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या

    IPL 2023

    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन?  मुंबई इंडियंस
    GT बनाम MI: मोहित शर्मा ने IPL करियर में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम

    IPL 2023: GT बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर चुका है 18 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अक्षर पटेल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रहा है शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  अक्षर पटेल
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023