NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन  
    खेलकूद

    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन  

    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन  
    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 01, 2023, 09:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन  
    निकोलस पूरन ने अहम अवसर पर टीम के महत्वपूर्ण पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@LucknowIPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तीसरे मुकाबले में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिल्स (DC) की टीमों के बीच जंग जारी है। LSG ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। टीम की ओर से काइल मेयर्स ने सबसे अधिक 73 रन बनाए। दूसरी तरफ DC की ओर से खलील अहमद और चेतन साकरिया ने 2-2 विकेट लिए। आइए LSG टीम की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    पावरप्ले में ऐसा रहा LSG का प्रदर्शन 

    LSG के लिए पावरप्ले का खेल मिला-जुला ही रहा। शुरुआती छह ओवर में टीम ने 30 रन बनाए और कप्तान केएल राहुल (8) के रूप में एक बड़ा विकेट गंवा दिया। चेतन साकरिया द्वारा फेंके गए पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर खलील ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज मेयर्स का 15 व्यक्तिगत स्कोर पर कैच छोड़ दिया। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए मेयर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए।

    ऐसी रही LSG की बल्लेबाजी 

    पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद मेयर्स और दीपक हूडा ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन गति को आगे बढ़ाया। दूसरे विकेट के लिए मेयर्स और दीपक के बीच 42 गेंदों में 79 रन की साझेदारी हुई। हूडा (17) के आउट होने के बाद यह साझेदारी टूटी। अंत में निकोलस पूरन (36) ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पांचवें विकेट के लिए पूरन और क्रुणाल पांड्या (15) ने 48 रन जोड़े।

    मेयर्स की ताबड़तोड़ पारी से रोमांचित हुए फैंस 

    विस्फोटक बल्लेबाज मेयर्स ने लीग के डेब्यू मैच में ही तूफानी पारी खेलते हुए फैंस को रोमांचित कर दिया। उन्होंने 192.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद में 73 रन ठोक दिए। उन्होंने इस पारी में 2 चौके और 7 छक्के भी जड़े। 30 साल के मेयर्स की इस पारी की बदौलत ही LSG मैच में वापसी करने में कामयाब हो पाई। मेयर्स टीम के IPL अभियान में महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

    मेयर्स ने खेली IPL के डेब्यू मैच में चौथी सबसे बड़ी पारी 

    बाएं हाथ के बल्लेबाज मेयर्स अपनी तेजतर्रार पारी की बदौलत IPL डेब्यू मैच में चौथी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। IPL के डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम के नाम दर्ज है। उन्होंने IPL के 2008 में पहले संस्करण में RCB के खिलाफ नाबाद 158 रन बनाए थे। इसके बाद सूची में ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी (116* रन बनाम PBKS, 2008) और शॉन मार्श (84* बनाम DC, 2008) का नाम है।

    2,901 दिन बाद IPL मैच खेलने उतरे रूसो, दूसरा सबसे लंबा अंतराल 

    दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइसी रूसो 2,901 दिन के लंबे अंतराल के बाद IPL मैच खेलने मैदान में उतरे। उन्होंने लीग में अपना अंतिम मैच साल 2015 में खेला था। यह IPL में दूसरा सबसे लंबे अंतराल के बाद मैच खेलने का रिकॉर्ड है। IPL में सबसे लंबे अंतराल के बाद मैच खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड के नाम दर्ज है। उन्होंने 3,962 दिन के अंतराल के बाद (2011 के बाद 2022 में) IPL मैच खेला था।

    ऐसी रही DC की गेंदबाजी 

    DC के गेंदबाजों ने पावरप्ले में तो अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन जैसे ही मेयर्स ने उनकी पिटाई शुरू सभी गेंदबाज लय से भटकते हुए दिखाई दिए। टीम की ओर से खलील ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी 7.50 इकॉनमी रेट सभी गेंदबाजों में सबसे बेहतर रही। DC की ओर से स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव 1-1 विकेट लेने में ही कामयाब हो पाए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    दिल्ली कैपिटल्स
    क्रिकेट समाचार
    काइल मेयर्स
    IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: आंद्रे रसेल KKR के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  आंद्रे रसेल
    सिकंदर रजा बने IPL खेलने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे क्रिकेटर, डेब्यू मैच में किया कमाल सिकंदर रजा
    IPL 2023: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    मुकेश कुमार ने किया अपना IPL डेब्यू, जानिए अब तक का उनका सफर IPL 2023

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023: काइल मेयर्स ने डेब्यू IPL मैच में लगाया शानदार अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धि काइल मेयर्स
    LSG बनाम DC: दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य अहम बातें IPL 2023
    लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में पहली बार खेला जाएगा IPL मुकाबला, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: DC ने पहले मैच में ही ऋषभ पंत के लिए की ये खास चीज ऋषभ पंत
    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स  IPL 2023
    IPL 2023: ऋषभ पंत की जगह ले सकता है बंगाल का यह 20 वर्षीय बल्लेबाज ऋषभ पंत
    IPL 2023: जानिए दिल्ली कैपिटल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: उमेश यादव का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा  IPL 2023
    आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, खिलाड़ियों के बीच असमंजस की स्थिति  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2023: पंजाब ने कोलकाता को दिया 192 रन का लक्ष्य, धवन-राजपक्षे के बीच शानदार साझेदारी IPL 2023
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    काइल मेयर्स

    काइल मेयर्स ने लगाया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सफलतापूर्वक हासिल किए पांच सबसे बड़े लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट
    कौन हैं बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले काइल मेयर्स? क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: काइल मेयर्स ने लगाया अपना लगातार दूसरा अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट रोहित शर्मा
    IPL 2023: रहमानुल्लाह गुरबाज डेब्यू IPL मुकाबले में हुए फेल, बना सके केवल 22 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: शिखर धवन ने की विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, जानिए आंकड़े शिखर धवन
    PBKS बनाम KKR: भानुका राजपक्षे ने लगाया IPL में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023