NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें
    खेलकूद

    IPL 2023: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें

    IPL 2023: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 28, 2023, 01:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें
    गुजरात के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच 31 मार्च को होने वाले मैच से हो जाएगी। पिछले सीजन में चेन्नई ने निराश किया था और अपने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे। वह अंक तालिका में 10 टीमों के बीच नौवें स्थान पर रही थी। आगामी सीजन में चेन्नई की टीम अपना पांचवा खिताब जीतना चाहेगी। आइए टीम के दिलचस्प आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL में 4 खिताब जीत चुकी है चेन्नई 

    चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। इसके अलावा वे क्रमशः 2008, 2012, 2013, 2015 और 2017 में उपविजेता रहे थे। IPL 2009 में चेन्नई सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी और 2014 में प्ले-ऑफ से बाहर हो गई थी। इस बीच चेन्नई 2022 में नौवें स्थान पर रही थी। इनके अलावा 2016 और 2017 में चेन्नई प्रतिबंध के चलते लीग में हिस्सा नहीं ले सकी थी।

    सर्वाधिक IPL फाइनल खेलने वाली टीम है चेन्नई 

    दो सीजन नहीं खेलने के बावजूद चेन्नई की टीम IPL में सबसे अधिक 9 फाइनल खेलने वाली टीम है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) इस संबंध में उनसे पीछे हैं, जिन्होंने 6 फाइनल में शिरकत की है। बता दें, चेन्नई लगातार दो IPL खिताब (2010 और 2011) जीतने वाली पहली टीम भी थी। इसके बाद मुंबई ने 2019 और 2020 में लगातार दो बार चैंपियन बनने के साथ ही चेन्नई के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

    कप्तानी में शानदार रहे हैं धोनी के आंकड़े 

    महेंद्र सिंह धोनी IPL में सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कुल 210 मैचों में नेतृत्व किया है। वह एक कप्तान (123) के रूप में प्रतियोगिता में 100 या अधिक जीत वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। चेन्नई के अलावा उन्होंने 2016 के सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का भी नेतृत्व किया था। उनकी कप्तानी में पुणे ने 14 मैचों में से 5 जीत जीते थे। संभवतः IPL 2023 धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है।

    चेन्नई से इन बल्लेबाजों ने किया प्रदर्शन 

    रुतुराज गायकवाड़ टीम के प्रमुख बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने लीग में 37.72 के औसत से 1,207 रन बनाए हैं। डेवोन कॉनवे ने पिछले सीजन में 7 मैचों में 42 के औसत से 252 रन बनाए थे। बेन स्टोक्स लक्ष्य का पीछा करते हुए लीग में 2 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। धोनी ने IPL इतिहास में डेथ ओवर्स (16-20) में सर्वाधिक रन (655) बनाए हैं। वह इन ओवर्स में 243.49 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    इन गेंदबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

    ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चेन्नई की ओर से 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले 3 गेंदबाजों में से एक हैं। दीपक चाहर ने 2018 सीजन के बाद से पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट (44) झटके हैं। वह कमाल की स्विंग कराते हैं। 2018 सीजन के बाद से कम से कम 90 ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में मोईन अली का इकॉनमी रेट (6.79), राशिद खान (6.33) के बाद दूसरा सबसे बेहतर है।

    IPL 2023 के लिए CSK की टीम 

    महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल और भगत वर्मा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL: महेन्द्र सिंह धोनी हैं सबसे सफल कप्तान, आज भी सबसे अधिक है उनका जीत प्रतिशत महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: विराट कोहली के नाम है दिलचस्प रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज विराट कोहली
    IPL 2023: मैथ्यू हेडन ने उठाया धोनी की उम्र पर सवाल, CSK को दी चेतावनी  महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 में ये 5 ऑलराउंडर खिलाड़ी कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन, जानिए सभी के आंकड़े रविंद्र जडेजा
    हाथ में टांके लगने के बावजूद IPL में विराट कोहली ने लगाया था शतक- संजय बांगर  विराट कोहली
    IPL 2023: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण पंजाब किंग्स
    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    IPL 2023

    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल हुए संदीप शर्मा  इंडियन प्रीमियर लीग
    सचिन तेंदुलकर बने जिओ सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर, कही ये बात सचिन तेंदुलकर
    IPL 2023: क्या है कोलकाता नाइड राइडर्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    पहला टी-20: तस्कीन अहमद ने आयरलैंड के खिलाफ झटके 4 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  तस्कीन अहमद
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश ने पहले टी-20 में आयरलैंड को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2023: नितीश राणा बनाए गए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को टी-20 सीरीज में हराया, इस जीत के मायने और रिकॉर्ड्स जानिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: रोनी तालुकदार ने टी-20 क्रिकेट में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2023: जानिए राजस्थान रॉयल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई ने जीता खिताब, जानिए टूर्नामेंट से जुड़े अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023