NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI के जोफ्रा आर्चर शेष मैचों से हुए बाहर, क्रिस जॉर्डन लेंगे उनकी जगह
    अगली खबर
    IPL 2023: MI के जोफ्रा आर्चर शेष मैचों से हुए बाहर, क्रिस जॉर्डन लेंगे उनकी जगह
    क्रिस जॉर्डन मुंबई की टीम का हिस्सा होंगे (तस्वीर: ट्विटर/@mipaltan)

    IPL 2023: MI के जोफ्रा आर्चर शेष मैचों से हुए बाहर, क्रिस जॉर्डन लेंगे उनकी जगह

    लेखन आदर्श कुमार
    May 09, 2023
    12:51 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही मुंबई इंडियंस (MI) को एक और बड़ा झटका लगा है।

    तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के कारण आने वाले मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन IPL 2023 के शेष सत्र के लिए MI से जुड़ गए हैं।

    MI ने उन्हें एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में साइन किया है। आइए जॉर्डन के क्रिकेट करियर पर नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    IPL में कैसा रहा है जॉर्डन का प्रदर्शन?

    34 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉर्डन इंग्लैंड के लिए खेलते हैं। उन्होंने साल 2016 से लेकर 2022 के बीच IPL करियर में 28 मैच खेले हैं।

    उन्होंने 9.32 की इकॉनमी रेट और 30.85 की औसत के साथ 27 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट रहा है।

    इंग्लिश गेंदबाज ने 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 9.38 की औसत और 115.38 की स्ट्राइक रेट से 75 रन भी बनाए हैं।

    पैसे

    कितने पैसे में जॉर्डन को MI ने किया साइन

    जॉर्डन को MI ने 2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम का हिस्सा रहे हैं। पिछले सीजन जॉर्डन CSK के लिए खेल रहे थे।

    इस सीजन MI की गेंदबाजी बेहद खराब रही है। आखिरी ओवरों में उनके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में जॉर्डन से टीम को काफी उम्मीदें होगी।

    कमजोर

    क्यों कमजोर हुई है MI की तेज गेंदबाजी? 

    रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम वर्तमान में स्टार गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, झे रिचर्डसन की अनुपस्थिति में गेंद से संघर्ष कर रही है।

    अब आर्चर भी बाहर हो गए हैं। निश्चित रूप से जॉर्डन के दल में शामिल होने से उनकी गेंदबाजी इकाई को मजबूती मिलेगी।

    जॉर्डन को MI की जर्सी में अभ्यास करते हुए देखा गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह RCB के खिलाफ आज का मुकाबला खेल सकते हैं।

    जोफ्रा आर्चर

    इस सीजन संघर्ष करते नजर आए आर्चर

    आर्चर इस सीजन की शुरुआत से ही संघर्ष कर रहे थे। यह खबर भी आई थी कि IPL के दौरान ही आर्चर दाहिनी कोहनी के इलाज के लिए बेल्जियम गए थे।

    उसके बाद वह पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले थे, लेकिन गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में नहीं दिखे थे।

    CSK के खिलाफ आखिरी मैच में आर्चर ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च किए थे। उन्होंने इस सीजन 5 मैचों में केवल 2 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    मुंबई इंडियंस
    जोफ्रा आर्चर

    ताज़ा खबरें

    भारत ने मालदीव की 5 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद की मालदीव
    शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में हो सकती है देरी, जानिए क्या है कारण  शाहरुख खान
    गूगल I/O 2025 इवेंट में क्या कुछ हो सकता है लॉन्च?  गूगल
    'बाहुबली' के इस अभिनेता की अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' में एंट्री, देखिए पहली झलक अनुपम खेर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI ने CSK को दिया 140 का लक्ष्य, नेहल वढेरा ने खेली शानदार पारी  IPL 2023
    CSK बनाम MI: नेहल वढेरा ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    CSK बनाम MI: मथीशा पथिराना ने 15 रन देकर झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023

    IPL 2023: CSK ने MI को हराकर दर्ज की छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 7,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने  विराट कोहली
    IPL 2023: RCB ने DC को दिया 182 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: MI बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी   पंजाब किंग्स

    जोफ्रा आर्चर

    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट से बाहर हुए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: कंधे में समस्या के कारण अंतिम टेस्ट नहीं खेल रहे हैं जोफ्रा ऑर्चर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज से जोफ्रा आर्चर को दिया जा सकता है आराम- रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2021: कोहनी की चोट के कारण पहला हाफ मिस कर सकते हैं आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025