Page Loader
IPL 2023: हार्दिक पांड्या ने 2015 से नहीं हारा है कोई भी फाइनल, जानिए उनके आंकड़े
IPL 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023: हार्दिक पांड्या ने 2015 से नहीं हारा है कोई भी फाइनल, जानिए उनके आंकड़े

May 28, 2023
03:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। GT IPL 2022 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर डेब्यू सीजन में खिताब अपने नाम किया था। IPL 2015 से हार्दिक पांड्या जब भी फाइनल खेले हैं उनकी टीम जीती है। उन्होंने 2015 में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से डेब्यू किया था।

आंकड़े

CSK के पास फाइनल खेलने का खासा अनुभव

MI ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। 2022 में हार्दिक की कप्तानी में GT फाइनल में जीती। दूसरी ओर CSK 14 (2016-2017 में बैन) में से 10 सीजन फाइनल में पहुंची है। 2011 से प्लेऑफ फॉर्मेट की शुरुआत होने के बाद CSK 3 बार खिताब जीती। संयोग से हर बार CSK अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि CSK अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखेगी।