NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: डेविड वार्नर बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: डेविड वार्नर बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, जानिए उनके आंकड़े 

    IPL 2023: डेविड वार्नर बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, जानिए उनके आंकड़े 
    लेखन मनोज शर्मा
    Feb 23, 2023, 01:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: डेविड वार्नर बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, जानिए उनके आंकड़े 
    डेविड वार्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे (फोटो: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को अपना कप्तान नियुक्त किया है। टीम प्रबंधन ने नियमित कप्तान ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण इस सीजन से बाहर होने के चलते यह फैसला किया है। IPL का 16वां संस्करण इस बार 31 मार्च से शुरू होगा, इससे पहले फ्रेंचाइजी ने नया कप्तान चुना है। आइए वार्नर के IPL करियर पर एक नजर डालते हैं।

    अक्षर पटेल होंगे DC के उपकप्तान 

    इस घोषणा की पुष्टि DC के एक अधिकारी की ओर से कर दी गई है। DC के स्वामित्व वाले समूह के एक सदस्य ने कहा, "वार्नर हमारे कप्तान होंगे और भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल टीम के उपकप्तान होंगे।" वार्नर हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ भारत के दौरे पर आए थे। दिल्ली टेस्ट के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें पूरी सीरीज सें बाहर होना पड़ा।

    वार्नर ने DC के साथ ही शुरू की थी अपनी IPL यात्रा 

    ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को फरवरी, 2022 में DC ने IPL 2023 के लिए हुई नीलामी में खरीदा था। बाएं हाथ के लिए इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिए फ्रेंचाइजी ने 6.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपने दल को मजबूत किया था। वार्नर ने साल 2009 में दिल्ली स्थित इस फ्रेंचाइजी के साथ ही अपनी IPL यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 2014 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खरीदा था और कप्तान भी बनाया था।

    वार्नर का IPL में बतौर कप्तान सफर 

    वार्नर के पास IPL में कप्तानी करने का काफी अनुभव है। साल 2015 में SRH ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था। उस सीजन में उन्होंने टीम का नेतृत्व करने के साथ ही बल्ले से भी कमाल किया था। उस सीजन में वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। इसके बाद 2016 में खेले गए अगले सीजन में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पहला खिताब दिलाया था।

    IPL के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं वार्नर 

    वार्नर ने IPL 2016 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सत्र का समापन किया था। उन्होंने 60 से अधिक की औसत और 151 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए थे। वार्नर की गिनती IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में होती है। दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

    IPL में वार्नर के आंकड़े 

    36 साल को वार्नर ने 2009 से 2022 के दौरान IPL में कुल 162 मुकाबले खेले हैं। इस लीग में 42.00 की बल्लेबाजी औसत और 140.69 की शानदार स्ट्राइक रेट से उन्होंने 5,881 रन बनाए हैं। 126 के उच्चतम स्कोर के साथ इस लीग में उनके नाम 4 शतक और 55 अर्धशतक दर्ज हैं। 22 बार नाबाद रहते हुए उनके बल्ले से अब तक 577 चौके और 216 छक्के निकले हैं।

    IPL 2023 के लिए DC की टीम 

    IPL 2023 के लिए DC का पूरा दल इस प्रकार है: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान), एनरिक नोर्खिया, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान , कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, राइली रूसो, मनीष पांडे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा और फिल सॉल्ट। इस दल में से अंतिम एकादश के चुनाव के लिए टीम प्रबंधन को काफी मशक्कत करनी होगी।

    एडन मार्करम होंगे SRH के नए कप्तान 

    इससे पूर्व गुरुवार को ही दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम को SRH का कप्तान नियुक्त किया है। मार्करम ने हाल ही में SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम को खिताब दिलाया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    डेविड वार्नर
    अक्षर पटेल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    सनराइजर्स हैदराबाद
    सनराइजर्स ईस्टर्न केप

    डेविड वार्नर

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: इन खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया, जानिए कंगारू दल की पूरी जानकारी  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: डेविड वार्नर बची हुई सीरीज से बाहर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर की चोट पर हेडकोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिया अपडेट, जल्द लिया जाएगा अंतिम फैसला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    दिल्ली में परिवार संग घूमते दिखे डेविड वार्नर, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें क्रिकेट समाचार

    अक्षर पटेल

    ICC टेस्ट रैंकिंग: ऑलराउंडर्स की सूची में भारत का जलवा, टॉप-5 में 3 भारतीय मौजूद ICC रैंकिंग
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, दूसरा टेस्ट: दूसरे दिन एक रन से पिछड़ा भारत, ये बने रिकॉर्ड्स  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    अजय जडेजा ने अक्षर पटेल की रोहित शर्मा से की तुलना, कही ये बातें रोहित शर्मा
    पहला टेस्ट: बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए 'खतरनाक' पिच पर भारतीय बल्लेबाजों का बढ़िया प्रदर्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान होंगे एडन मार्करम, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खुशखबरी, जोश हेजलवुड खेलेंगे IPL  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    पूर्व भारतीय ओपनर का बयान, बोले- बुमराह IPL नहीं खेले तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी जसप्रीत बुमराह
    IPL 2023: टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए अंतिम कुछ मुकाबले मिस करेंगे बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स

    दिल्ली कैपिटल्स

    ऋषभ पंत को बच्चों ने दिया स्पेशल गिफ्ट, खिलाड़ी ने शेयर किया वीडियो ऋषभ पंत
    IPL 2023: मैं ऋषभ पंत को अपने साथ डगआउट में बैठे देखना पसंद करूंगा- रिकी पोंटिंग ऋषभ पंत
    सौरव गांंगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए सौरव गांगुली
    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    IPL 2023: ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में कौन संभालेगा DC की कमान? ये तीन बड़े दावेदार ऋषभ पंत
    IPL 2023: नीलामी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    कौन हैं वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर, जिन्हें SRH ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स ईस्टर्न केप

    SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर जीता पहला खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  SA20
    SA20: ऐडन मार्करम ने लगाया शतक, जोबर्ग सुपरकिंग्स को हराकर फाइनल में पहुंची सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20
    SA20: टेंबा बावुमा नीलामी में नहीं बिके थे, अब इस टीम ने अपने साथ जोड़ा SA20

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023