NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / CSK बनाम RCB: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    CSK बनाम RCB: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    डेवोन कॉनवे ने IPL करियर का 5वां अर्धशतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    CSK बनाम RCB: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 17, 2023
    09:08 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 24वें मैच में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाया है।

    यह उनके IPL करियर का पांचवां अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 32 गेंद में पूरा किया। कॉनवे ने मैच की शुरुआत से ही आक्रमक क्रिकेट खेलते हुए विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

    आइए कॉनवे की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    पारी

    ऐसी रही कॉनवे की पारी और साझेदारी 

    रुतुराज गायकवाड़ (3) के जल्दी आउट होने के बाद कॉनवे ने संभलकर खेलते हुए रन गति को बढ़ाया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे (37) के साथ मिलकर 43 गेंद में 74 रन की शानदार साझेदारी निभाई।

    इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 80 रन जोड़े।

    कॉनवे ने 184.44 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंद में 83 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जमाए।

    करियर

    ऐसा रहा है कॉनवे का IPL करियर 

    31 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनवे ने IPL में 2022 से लेकर 2023 तक अब तक 12 मैच खेले हैं।

    12 पारियों में उन्होंने लगभग 39.36 की औसत और 146.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 433 रन बनाए हैं।

    इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 87 रन का है। वह लीग में अब तक 39 चौके और 20 छक्के भी जमा चुके हैं। कॉनवे का IPL 2023 में यह दूसरा अर्धशतक है।

    रिकॉर्ड

    ये बड़ा रिकॉर्ड किया कॉनवे ने अपने नाम 

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कॉनवे ने CSK के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस मैदान पर सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने यहां 84 रन की पारी खेली थी।

    कॉनवे (83) ने अंबाती रायडू का रिकॉर्ड तोड़ा। रायडू ने इस मैदान पर 82 रन बनाए थे।

    इसके बाद इस मैदान पर 3 सबसे बड़े स्कोर धोनी के नाम ही है। उन्होंने दो बार 70-70 और एक बार 65 रन बनाए हैं।

    लक्ष्य

    CSK ने RCB को दिया 227 रन का लक्ष्य 

    CSK ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए। कॉनवे के अलावा टीम की ओर से शिवम ने 27 गेंद में 52 रन की पारी खेली।

    उन्होंने 27 गेंद का सामना किया और 2 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 192.59 का रहा।

    RCB के लिए कोई गेंदबाज मैच में अच्छा नहीं कर पाया। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 30 रन दिए और 1 विकेट लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    डेवोन कॉनवे
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल
    क्या पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर भी होता है जलवायु परिवर्तन?  जलवायु परिवर्तन
    जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, सैम कुक करेंगे डेब्यू इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    IPL 2023

    IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के खिलाफ DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम DC: विराट कोहली ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL का असर, जियो सिनेमा बना एक दिन में सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला ऐप IPL 2023
    IPL: CSK के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे IPL 2023
    IPL: अंतिम 3 ओवर में धोनी ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2023: चेन्नई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023

    डेवोन कॉनवे

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    CSK बनाम RR: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े   IPL 2023
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम MI: बैंगलोर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने RCB को दिया 172 रन का लक्ष्य, तिलक वर्मा की उम्दा पारी  मुंबई इंडियंस
    RCB बनाम MI: तिलक वर्मा ने IPL में जड़ा तीसरा अर्धशतक, खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी  तिलक वर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025