NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: CSK को लगा झटका, मुकेश चौधरी पूरे सीजन से हुए बाहर- रिपोर्ट  
    अगली खबर
    IPL 2023: CSK को लगा झटका, मुकेश चौधरी पूरे सीजन से हुए बाहर- रिपोर्ट  
    चोट से जूझ रहे हैं मुकेश चौधरी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: CSK को लगा झटका, मुकेश चौधरी पूरे सीजन से हुए बाहर- रिपोर्ट  

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 30, 2023
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, CSK के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं।

    क्रिकबज के मुताबिक, मुकेश बैक इंजरी के चलते आगामी सीजन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

    बता दें, CSK अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    करियर 

    IPL 2022 में खेले थे मुकेश 

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश ने विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। इसके बाद उन्हें IPL 2022 की नीलामी में CSK ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा था।

    वह पिछले सीजन में प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे। उन्होंने IPL 2022 में 13 मैचों में 26.50 के औसत से 16 विकेट लिए थे।

    इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 46 रन देते हुए 4 विकेट रहा था।

    जैमिसन 

    जैमिसन भी हो चुके हैं बाहर 

    IPL 2023 से पहले CSK को लगने वाला यह दूसरा झटका है। इससे पहले काइल जैमिसन भी चोट के कारण सीजन से बाहर हो चुके हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

    जैमिसन के स्थान पर CSK ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसंडा मगाला को शामिल किया गया है। 32 वर्षीय अनुभवी मगाला ने 129 टी-20 मैचों में 24.07 के औसत से 139 विकेट लिए हुए हैं।

    टीम 

    CSK की पूरी टीम 

    IPL 2023 के लिए CSK की टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल और भगत वर्मा।

    लेखा-जोखा 

    IPL में 4 बार विजेता रही है CSK 

    IPL इतिहास में CSK, मुंबई इंडियंस (MI) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीम है।

    CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। इसके अलावा वे क्रमशः 2008, 2012, 2013, 2015 और 2017 में उपविजेता रहे थे।

    IPL 2009 में CSK सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी और 2014 में प्ले-ऑफ से बाहर हो गई थी। इस बीच 2022 में CSK नौवें स्थान पर रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    मुकेश चौधरी
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को 'हार्ट लैंप' के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया कर्नाटक

    IPL 2023

    IPL 2023: गुजरात बनाम चेन्नई मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, 800 रुपये है न्यूनतम कीमत चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: पूरे सीजन से बाहर हुआ मुंबई इंडियंस का यह तेज गेंदबाज, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: रोहित ने बताया कैसे IPL के दौरान भारतीय टीम करेगी फाइनल की तैयारी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं अय्यर, फिलहाल चलने में भी असमर्थ श्रेयस अय्यर

    मुकेश चौधरी

    IPL 2022: जानिए कौन हैं मुकेश चौधरी, जिन्होंने रोहित और ईशान को जीरो पर आउट किया इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा बेन स्टोक्स
    IPL 2023: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: 5 विदेशी तेज गेंदबाज जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें, जानिए सभी के आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: केएल राहुल अपने 4,000 रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    क्रिकेट समाचार

    अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीती  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2023: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2023: KKR के अगले कप्तान हो सकते हैं शार्दुल ठाकुर या सुनील नरेन- रिपोर्ट  कोलकाता नाइट राइडर्स
    BCCI की अपील के बाद इंदौर की पिच को लेकर ICC ने बदला अपना फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025