NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 09, 2023
    12:25 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से बुधवार (10 मई) को होना है।

    CSK ने अपने 11 में से 6 मैच जीते हुए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें जीत की जरूरत है।

    ऐसे में CSK महेंद्र सिंह धोनी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। धोनी आखिरी ओवरों में तेजी से रन बना रहे हैं।

    आइए धोनी के DC के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    करियर

    शानदार रहा है धोनी का IPL करियर 

    धोनी CSK के प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। एक दशक से लम्बे IPL करियर में अब तक उन्होंने 244 मैच की 213 पारियों में 39.48 की औसत और 135.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,054 रन बनाए हैं।

    लीग में उनके नाम 348 चौके और 237 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने 84 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 24 अर्धशतक लगा लिए हैं।

    विकेटकीपर के तौर पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने 141 कैच लपके हैं और 41 स्टंप आउट भी किए हैं।

    रन

    DC के खिलाफ 32.35 की औसत से धोनी ने बनाए हैं रन 

    DC के खिलाफ धोनी ने 30 मैच खेले हैं और इसकी 28 पारियों में उन्होंने 32.35 की औसत और 136.49 की स्ट्राइक रेट से 647 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 63 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए हैं। वह DC के विरुद्ध 2 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।

    DC के खिलाफ धोनी 42 चौके और 33 छक्के जमा चुके हैं। वह 8 बार नॉटआउट रहे हैं और 474 गेंदों का सामना किया है।

    प्रदर्शन

    IPL 2023 में कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन? 

    IPL 2023 में धोनी ने 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 76.00 की औसत से 76 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 200.00 की रही है। वह 6 बार नॉटआउट रहे हैं।

    पिछले सीजन की बात करें तो उन्होंने IPL 2022 में 14 मैच में 33.14 की औसत और 123.40 की स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए थे।

    इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 50 रन था। पिछले सीजन भी धोनी 6 बार नॉटआउट रहे थे।

    स्टेडियम

    एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन? 

    DC के खिलाफ CSK का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

    उन्होंने यहां 59 मुकाबले खेले हैं और 44.43 की शानदार औसत से 1,422 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 145.25 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    धोनी यहां 7 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। साथ ही उन्होंने 89 चौके और 71 छक्के भी लगाए हैं। वह यहां 20 बार नॉटआउट भी रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    महेंद्र सिंह धोनी
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    IPL 2023

    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने CSK को दिया 140 का लक्ष्य, नेहल वढेरा ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम MI: नेहल वढेरा ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम MI: मथीशा पथिराना ने 15 रन देकर झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    एमएस धोनी वाला रोल निभाने में कोई परेशानी नहीं, परिस्थिति के हिसाब से खेलूंगा- हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या
    एमएस धोनी ने ट्रैक्टर से की खेत में जुताई, वीडियो शेयर करके लिखी ये बात चेन्नई सुपरकिंग्स
    रियान पराग ने विकेटकीपिंग करते हुए उतारी धोनी की नकल, देखें वीडियो रियान पराग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023:  KKR बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK के खिलाफ KKR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम CSK: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  डेवोन कॉनवे
    IPL 2023: CSK ने KKR को दिया 236 का लक्ष्य, 3 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    DC बनाम KKR: वार्नर का IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023: KKR के खिलाफ DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR ने DC को दिया 128 रन का लक्ष्य, जेसन रॉय ने किया संघर्ष इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम KKR: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 59वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025