NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: खिलाड़ियों की चोटों ने बढ़ाई CSK की चिंता, ये खिलाड़ी हैं चोटिल 
    अगली खबर
    IPL 2023: खिलाड़ियों की चोटों ने बढ़ाई CSK की चिंता, ये खिलाड़ी हैं चोटिल 
    खिलाड़ियों की चोट से CSK का अभियान बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: खिलाड़ियों की चोटों ने बढ़ाई CSK की चिंता, ये खिलाड़ी हैं चोटिल 

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 14, 2023
    03:45 pm

    क्या है खबर?

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (CSK) अभियान की मिलीजुली शुरुआत की है।

    टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिनमें से 2 जीते हैं और 2 हारे हैं। इस बीच, CSK के दल में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

    यहां तक कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि, टीम प्रबंधन को भरोसा है कि यह अनुभवी खिलाड़ी किसी भी मैच को मिस नहीं करेगा।

    रिपोर्ट

    मुकेश चौधरी और काइल जैमीसन सीजन से हो चुके हैं बाहर 

    CSK को अपने अभियान की शुरुआत से पहले ही कुछ बड़े झटके लग चुके हैं।

    उसके दो प्रमुख तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और काइल जैमीसन पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं। मुकेश का प्रदर्शन IPL 2022 में काफी अच्छा रहा था।

    दूसरी ओर कीवी गेंदबाज जैमीसन के पास अच्छा अंतरराष्ट्रीय अनुभव है जो टीम के काम आता। मुकेश और जैमीसन के बाहर होने के बाद सिसांडा मगाला और आकाश सिंह को दल में शामिल किया गया था।

    रिपोर्ट

    मगाला, स्टोक्स भी कुछ हफ्तों के लिए बाहर 

    टीम में जैमीसन की जगह लेने वाले मगाला ने इस सीजन में 2 मैच खेले और एक विकेट लिया है। RR के खिलाफ मैच में चोट के चलते उन्हें बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा था।

    इसके अलावा इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की पैर के अंगूठे की चोट से भी टीम को नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टोक्स और मगाला दोनों ही कम से कम 2 हफ्ते के लिए टीम से बाहर रहेंगे।

    रिपोर्ट

    दीपक चाहर के रूप में लग चुका है बड़ा झटका 

    दीपक चाहर की चोट भी टीम के लिए सिरदर्द बन गई है। चोट के चलते ही वह IPL 2022 भी नहीं खेल पाए थे।

    मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हालिया मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी जिसके चलते उन्हें बाहर होना पड़ा।

    वह मैच में बमुश्किल एक ओवर फेंक पाए थे और मैदान से बाहर चले गए थे। CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के अनुसार, चाहर को ठीक होने में 2-3 हफ्ते लगेंगे।

    रिपोर्ट

    स्टोक्स की वापसी पर क्या बोले विश्वनाथन? 

    CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने कहा है कि स्टोक्स अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और 27 अप्रैल को RR के खिलाफ CSK के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

    उन्होंने क्रिकबज को बताया, "स्टोक्स अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं। निश्चित रूप से 30 अप्रैल के मैच के लिए फिट होने चाहिए।"

    विश्वनाथन ने आगे कहा, "वह पहले भी तैयार हो सकते हैं, शायद 27 अप्रैल के मैच तक।"

    रिपोर्ट

    धोनी की चोट चिंता की बात नहीं- CSK CEO 

    RR के खिलाफ मैच के बाद फ्लेमिंग ने कहा था कि धोनी के घुटने में चोट है और वह इसके बावजूद मैच में उतरे थे।

    इस बारे में विश्वनाथन ने कहा, "उनके घुटने की चोट का इलाज चल रहा है। घुटने की चोट के कारण ही कुछ हद तक धोनी का खेल भी बाधित हुआ था।"

    हालांकि, विश्वनाथन ने पुष्टि की कि चोट इतनी गंभीर नहीं है इसलिए धोनी कोई भी मैच मिस नहीं करेंगे।

    रिपोर्ट

    सिमरजीत सिंह जल्द कर सकते हैं वापसी 

    अनकैप्ड पेसर सिमरजीत सिंह चोट के कारण पिछले भारतीय घरेलू सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

    फिलहाल वह तेजी से अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और जल्दी ही उनकी वापसी की उम्मीद है। निश्चित रूप से उनके ठीक होने से CSK कुछ राहत की सांस जरूर लेगी।

    हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि उन्होंने IPL 2022 के बाद से अब तक कोई प्रतिस्पर्धी टी-20 मैच नहीं खेला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    क्रिकेट समाचार
    बेन स्टोक्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: RCB ने LSG को दिया 213 का लक्ष्य, तीन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    RCB बनाम LSG: फाफ डु प्लेसिस ने जमाया IPL करियर का 27वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया अपना 14वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  ग्लेन मैक्सवेल
    RCB बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 15 गेंदों में अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम GT: रुतुराज गायकवाड़ IPL करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2023: तुषार देशपांडे बने पहले इम्पैक्ट प्लेयर, गुजरात में विलियमसन की जगह आए सुदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: शुभमन गिल ने लगाया चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां शुभमन गिल
    IPL 2023: गुजरात ने किया सीजन का विजयी आगाज, चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक गुजरात टाइटंस

    क्रिकेट समाचार

    RCB बनाम LSG: विराट कोहली ने IPL करियर का 46वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    RCB बनाम LSG: मार्कस स्टोइनिस ने बनाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  मार्कस स्टोइनिस
    IPL 2023: अंतिम गेंद पर LSG ने RCB को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023

    बेन स्टोक्स

    बेन स्टोक्स के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 रन और 25 विकेट पूरे, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL: क्या इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लेंगे नीलामी का हिस्सा? इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: बेन स्टोक्स अपनी मैच फीस पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों के लिए करेंगे दान पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 लीग्स के लिए लगभग आधे खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार- सर्वे क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025