NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान होंगे एडन मार्करम, जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान होंगे एडन मार्करम, जानिए उनके आंकड़े 

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान होंगे एडन मार्करम, जानिए उनके आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 23, 2023, 12:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान होंगे एडन मार्करम, जानिए उनके आंकड़े 
    एडम मार्करम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान होंगे (तस्वीर: ट्विटर/@SunRisers)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम को टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने हाल में पहली बार खेली गई SA20 लीग के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को अपनी कप्तानी में विजेता बनाया था। मार्करम ने फाइनल मैच में 17 रन देकर 1 विकेट लिए थे और 19 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए थे।

    यहां देखें सनराइजर्स हैदराबाद का ट्वीट

    THE. WAIT. IS. OVER. ⏳#OrangeArmy, say hello to our new captain Aiden Markram 🧡#AidenMarkram #SRHCaptain #IPL2023 | @AidzMarkram pic.twitter.com/3kQelkd8CP

    — SunRisers Hyderabad (@SunRisers) February 23, 2023

    IPL में मार्करम का प्रदर्शन 

    मार्करम ने IPL में 20 मैच खेले हैं और 40.54 की औसत से 527 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.10 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक के साथ 37 चौके और 23 छक्के लगाए हैं। पिछले साल उन्होंने 14 मैच खेले थे और 47.63 की औसत से 381 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन था। SA20 लीग में उन्होंने 12 मैचों में 33.27 की औसत और 127.97 की स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए।

    टी-20 क्रिकेट में मार्करम का प्रदर्शन 

    मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 38.21 की औसत से 879 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 147.73 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 73 चौके और 39 छक्के लगाए हैं। मार्करम ने अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम को विश्व कप में भी जीत दिलाई है। वह एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।

    क्यों बदलना पड़ा SRH को अपना कप्तान 

    IPL 2022 में SRH का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। केन विलियमसन टीम के कप्तान थे और उन्हें 14 मुकाबलों में 8 में हार मिली। वह अंक तालिका में 8वें पायदान पर रहें। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने विलियमसन को कप्तानी से हटा दिया। इस साल हुई नीलामी में जब फ्रेंचाइजी ने 8.25 करोड़ रुपये में मयंक अग्रवाल को खरीदा तो कयास लगाए गए कि वो कप्तान बनेंगे, लेकिन टीम ने मार्करम को कप्तान बनाया है।

    इस सीजन खेले जाएंगे 74 मुकाबले 

    IPL 2023 का उद्घाटन मुकाबला 31 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। लीग के इस संस्करण में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप-A: मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स। ग्रुप-B: चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस। IPL 2023 विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल (26 मार्च) के पांच दिन बाद शुरू होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड IPL 2023
    IPL 2023: इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए क्या अच्छा और बुरा घटित हुआ?  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: मोहित शर्मा ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े गुजरात टाइटंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: CSK की जीत से रिंकू के 5 छक्कों तक, जानिए सीजन के प्रमुख पल  IPL 2023
    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए क्या अच्छा और बुरा घटित हुआ?  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल

    टी-20 क्रिकेट

    IPL: पीयूष चावला दूसरे सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले गेंदबाज बने, हरभजन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 5.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले DC के मुकेश कुमार का प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर IPL 2023
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023