NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: प्लेऑफ के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां 
    खेलकूद

    IPL 2023: प्लेऑफ के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां 

    IPL 2023: प्लेऑफ के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां 
    लेखन आदर्श कुमार
    May 25, 2023, 06:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: प्लेऑफ के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां 
    सूर्यकुमार यादव प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन करते हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने इस सीजन भी कमाल किया है। उन्होंने क्वालीफायर-2 तक का सफर तय कर लिया है, जहां उन्हें गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलना है। 5 बार चैंपियन रही MI की टीम IPL के इतिहास में 10वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। टीम के बल्लेबाजों ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। आइए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम के बल्लेबाजों की 5 शानदार पारियों पर नजर डालते हैं।

    सौरभ तिवारी की शानदार पारी के कारण जब फाइनल में पहुंची MI 

    साल 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और MI के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। MI के 77 रन तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। उसके बाद सौरभ तिवारी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 31 गेंद में 52 रन की पारी खेली। उस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के भी लगाए। MI ने RCB को 185 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में RCB 149 रन ही बना पाई और MI फाइनल में पहुंच गई थी।

    पोलार्ड की धमाकेदार पारी  

    साल 2015 में MI और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया था। किरोन पोलार्ड इस मुकाबले में अलग ही रंग में थे। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। उस दौरान उन्होंने 1 चौका और 5 शानदार छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 241.17 की थी। MI ने 187 रन बनाए थे और 25 रन से जीत हासिल की थी। उस पारी के लिए पोलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    जब ईशान और सूर्यकुमार ने MI को फाइनल में पहुंचाया

    साल 2020 का पहला क्वालीफायर मुकाबला MI और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI ने 16 रन पर पहला विकेट खो दिया था। उसके बाद 78 रन पर टीम को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव (51) और ईशान किशन (55) ने अपनी टीम को संभाला और स्कोर को 200 तक ले गए। जवाब में DC सिर्फ 143 रन ही बना पाई और MI फाइनल में पहुंचकर चैंपियन भी बनीं।

    सूर्यकुमार यादव ने CSK के खिलाफ बनाया 71 रन 

    MI और CSK के बीच साल 2019 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया था। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 131 रन बनाए थे। जवाब में MI की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक 21 रन तक आउट हो गए। उसके बाद सूर्यकुमार ने 54 गेंद में 71 रन की लाजवाब पारी खेली। उन्होंने 10 चौके लगाए और टीम को फाइनल तक पहुंचाया। इस सीजन भी MI चैंपियन बनी थी।

    जब स्मिथ क्वालीफायर मुकाबलों में चमके 

    IPL 2013 में पहली बार MI चैंपियन बनी थी। क्वालीफायर-1 में उसे CSK के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में ड्वेन स्मिथ ने 68 रन बनाए थे। फाइनल में पहुंचने के लिए MI को क्वालीफायर-2 हर हाल में जीतना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 165 रन बनाए थे। स्मिथ ने एक बार फिर कमाल दिखाया और 62 रन बना दिए। 19.5 ओवर में टीम ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस
    IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 में दीपक हूडा ने 7.64 की औसत से बनाए सिर्फ 84 रन, जानिए आंकड़े  दीपक हूडा
    IPL 2023: 5 बार की चैंपियन MI का प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023 के बाद होगा एशिया कप के आयोजन स्थल पर फैसला- जय शाह  जय अमित शाह

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: जानिए कौन हैं MI के आकाश मधवाल, जिन्होंने LSG के खिलाफ चटकाए 5 विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023, GT बनाम MI: दूसरे क्वालीफायर में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला  IPL 2023
    IPL 2023, दूसरा क्वालीफायर: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी MI और GT, जानिए जरुरी बातें  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: GT के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2023
    एक IPL सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने GT को हराकर 10वीं बार किया फाइनल में प्रवेश, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: मोहम्मद शमी ने जमाया पर्पल कैप पर कब्जा, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: LSG एलिमिनेटर में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: आकाश मधवाल ने IPL में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने एलिमिनेटर मुकाबले में LSG को 81 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: यश ठाकुर ने चटाकए 3 विकेट, जानिए डेब्यू सीजन में उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023