NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    LSG ने जीते हैं अपने पिछले 2 मैच (तस्वीर: ट्विटर/@klrahul)

    IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 14, 2023
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें शनिवार (15 अप्रैल) को आमने-सामने होंगी।

    LSG ने अपने पिछले 2 मैचों में जीत दर्ज की है और वह अगले मैच में अपनी जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

    दूसरी तरफ PBKS ने अपने पिछले 2 मैच गंवाए हैं। वह जीत की राह पर लौटने का प्रयास करेगी।

    जानिए इस मैच से जुड़े जरुरी आंकड़े और संभावित टीम।

    लखनऊ 

    ऐसी हो सकती है LSG की प्लेइंग इलेवन 

    LSG की ओर से पिछले मैच में मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने तेज अर्धशतक लगाए थे। इन खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी।

    विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक इस सीजन में अपना पहला मैच खेल सकते हैं। उन्हें काइल मेयर्स के स्थान पर मौका मिल सकता है।

    संभावित एकादश: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड और रवि बिश्नोई।

    पंजाब 

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS 

    पिछले मैच में PBKS की असफलता का मुख्य कारण उनकी बल्लेबाजी रहा था। भानुका राजपक्षे ने 26 गेंदों में 20 रन बनाए थे। उनके स्थान पर लियाम लिविंगस्टोन खेलते हुए दिख सकते हैं।

    लिविंगस्टोन का टी-20 क्रिकेट में 146.11 का स्ट्राइक रेट है। उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।

    संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कर्रन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कागिसो रबाडा, ऋषि धवन और अर्शदीप सिंह।

    हेड-टू-हेड 

    इकलौती भिड़ंत में जीती है LSG 

    अब तक दोनों टीमें IPL में सिर्फ 1 बार आपस में भिड़ी हैं, जिसमें LSG ने 20 रन से जीत दर्ज की थी। पिछले सीजन में खेले गए उस मैच में LSG ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे।

    LSG से डिकॉक ने सर्वाधिक 46 रन बनाए थे।

    जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS पूरे ओवर खेलकर सिर्फ 133 रन ही बना सकी थी।

    प्रदर्शन 

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

    IPL 2023 में तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 3 मैचों में 7.91 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट ले लिए हैं। वह फिलहाल संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं।

    अर्शदीप सिंह ने 8.50 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट ले लिए हैं।

    धवन ने 4 मैचों में 146.54 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 233 रन बनाए हुए हैं।

    पूरन ने 220.31 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ 141 रन बना लिए हैं।

    ड्रीम 11 

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: निकोलस पूरन (उपकप्तान) और क्विंटन डिकॉक।

    बल्लेबाज: शिखर धवन (कप्तान), केएल राहुल और शाहरुख खान।

    ऑलराउंडर्स: मार्कस स्टोइनिस, सैम कर्रन और क्रुणाल पांड्या।

    गेंदबाज: राहुल चाहर, कगिसो रबाडा और रवि बिश्नोई।

    यह मुकाबला शनिवार (15 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार 07:30 बजे से होगी। मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओ सिनेमा एप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB ने लुंगी एनगिडी की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में किया शामिल IPL 2025
    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: RCB ने LSG को दिया 213 का लक्ष्य, तीन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    RCB बनाम LSG: फाफ डु प्लेसिस ने जमाया IPL करियर का 27वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया अपना 14वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  ग्लेन मैक्सवेल
    RCB बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 15 गेंदों में अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: अंतिम गेंद पर LSG ने RCB को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: फाफ डु प्लेसिस पर लगा 12 लाख रुपये जुर्माना, आवेश को भी लगी फटकार आवेश खान
    हर्षल पटेल ने IPL में पूरे किए 100 विकेट, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    इंग्लैंड में वार्विकशायर के लिए रॉयल लंदन कप में खेलते नजर आएंगे क्रुणाल पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा जेसन होल्डर
    IPL 2023: नीलामी के बाद LSG की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन जेसन होल्डर
    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: पंजाब किंग्स ने जारी किया ऑफिशियल एंथम 'झूम पंजाबी', मीका सिंह ने दी आवाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो की जगह इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को किया शामिल जॉनी बेयरस्टो
    IPL 2023: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: शिखर धवन इस सीजन 400 रन बनाकर अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड  शिखर धवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025