NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कैसा होगा IPL 2022, अब 10 टीमों के बीच कितने मैच खेले जाएंगे?
    अगली खबर
    कैसा होगा IPL 2022, अब 10 टीमों के बीच कितने मैच खेले जाएंगे?
    IPL ट्रॉफी

    कैसा होगा IPL 2022, अब 10 टीमों के बीच कितने मैच खेले जाएंगे?

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 26, 2021
    05:31 pm

    क्या है खबर?

    बीते सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के लिए दो नई फ्रेंचाइजियों का ऐलान किया।

    CVC कैपिटल पार्टनर्स और संजीव गोयंका की RPSG ग्रुप ने इन दो नई टीमों को खरीदने में सफलता हासिल की है। गोयंका की टीम लखनऊ से तो वहीं CVC की टीम अहमदाबाद से होगी।

    अब 10 टीमों के साथ होने वाले IPL 2022 में मैचों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

    प्रारूप

    IPL 2022 में खेले जाएंगे कुल 74 मैच

    BCCI ने साफ किया है कि IPL 2022 में कुल 74 मैच होंगे। इससे पहले आठ टीमों के बीच हुए IPL 2021 में कुल 60 मैच खेले गए थे। ऐसे में पहले के मुकाबले अगले सीजन में 14 मैच ज्यादा होंगे।

    IPL 2022 में भी प्रत्येक टीम लीग के दौरान 14 मैच खेलेगी, जिसमें सात मैच घर में और सात मैच घर से दूर होंगे। प्रत्येक टीम के लिए मैचों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

    जानकारी

    IPL में पहले भी हो चुके हैं 74 मैच

    IPL 2011 में पुणे वारियर्स और कोच्चि टस्कर्स केरल के रूप में दो नई टीमों ने लीग में हिस्सा लिया और उस सीजन कुल 10 टीमें खेली थीं। उस सीजन में भी कुल 74 मैच खेले गए थे।

    बयान

    बोर्ड दो नई टीमों का स्वागत करते हुए खुश है- गांगुली

    दो नई टीमों की घोषणा के बाद BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुशी जताई है।

    उन्होंने कहा, "BCCI इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से दो नई टीमों का स्वागत करते हुए खुश है। मैं RPSG वेंचर्स लिमिटेड और CVC कैपिटल पार्टनर्स को सफल बोली लगाने के लिए बधाई देना चाहता हूं। अब अगला IPL अहमदाबाद और लखनऊ समेत दो नए शहरों में भी आयोजित होगा।"

    कीमत

    दो टीमों के लिए BCCI को मिले 12,000 करोड़ से अधिक रूपये

    सोमवार को कुल 10 पार्टियों ने बोली लगाने में हिस्सा लिया था। गोयंका की RPSG ग्रुप IPL टीम हासिल करने के लिए बेताब थी और उन्होंने 7,090 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए लखनऊ की टीम हासिल की है।

    दूसरी ओर CVC कैपिटल ने 5,166 करोड़ रुपये में अहमदाबाद की टीम हासिल की है। अडानी ग्रुप ने भी 5,000 करोड़ रूपये के करीब की बोली लगाई थी।

    टीमें

    2011 के बाद पहली बार IPL में खेलेंगी 10 टीमें

    2011 के बाद यह पहला मौका होगा जब IPL में 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। लीग में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें पहले से ही खेल रही हैं।

    अब दो नई फ्रेंचाइजियां भी लीग का हिस्सा बन चुकी हैं। एक टीम लखनऊ से तो वहीं दूसरी अहमदाबाद से खेलती दिखेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें दिल्ली कैपिटल्स
    IPL: बतौर कप्तान अब तक सफल साबित हुए हैं ऋषभ पंत, जानें आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL: बतौर कप्तान तीन खिताब जीत चुके हैं धोनी, जानें उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL: बतौर कप्तान कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन? जानें आंकड़े क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका की टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप, राउंड-1: ओमान के खिलाफ जीत हासिल करके बांग्लादेश ने जिंदा रखी अपनी उम्मीदें बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकार्ड्स रोहित शर्मा
    टी-20 विश्व कप: खराब फॉर्म के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं कप्तान मोर्गन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025